1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर में बेटी को मिला प्यार में धोखा तो पिता ने लगा दी फांसी, गुस्साई प्रेमिका बॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर अड़ी

जौनपुर में बेटी को मिला प्यार में धोखा तो पिता ने लगा दी फांसी, गुस्साई प्रेमिका बॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर अड़ी

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Sep 26, 2024 08:03 pm IST,  Updated : Sep 26, 2024 08:46 pm IST

जौनपुर में एक लड़की अपने प्रेमी के घर पिछले 24 घंटे से शादी करने के लिए धरना दे रही है। इस बीच लड़की के पिता ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया।

 लड़की बॉयफ्रेंड के घर दे रही धरना- India TV Hindi
लड़की बॉयफ्रेंड के घर दे रही धरना Image Source : INDIA TV

जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में एक लड़की पड़ोस में रहने वाले युवक के घर पर शादी के लिए पिछले 24 घंटे से परिजनों के साथ धरना दे रही है। इसी दौरान लड़की के पिता ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया लेकिन प्रेमिका शव छोड़कर प्रेमी के घर शादी करने के लिए धरना देनी लगी। हालांकि पुलिस ने अब धरना को खत्म करा दिया है।

गांव की लड़की लेकर फरार हुआ युवक

जानकारी के अनुसार, अर्जुनपुर गांव में शुभम यादव का पड़ोस की ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 24 सितम्बर को लड़के ने लड़की के परिजनों को बिना बताए घर से लेकर लापता हो गया। आरोप है कि शाम को लड़की की पिटाई करके उसके घर के पास छोड़ दिया। पता चलने पर लड़की का पिता लड़के के घर पहुंचा और उसके परिजनों से शादी का दबाव बनाने लगा। लड़का पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया।

लड़की के पिता ने कथित तौर पर किया सुसाइड

युवती के परिजनों का आरोप है कि लड़की के पिता जगन्नाथ यादव को लड़के के परिजनों ने मारा पीटा और उसे अपने घर से भगा दिया। इस बीच लड़की का पिता ने कथित तौर पर बगीचे के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद भी लड़की ने साहस दिखाते हुए परिजनों के साथ लड़के के घर पहुंच गई और शादी करने की मांग पर अड़ गई। यह हंगामा 24 घंटे तक हंगामा चला। इस दौरान लड़के के घर वाले फरार हो गए।

लड़की का धरना लगातार जारी

घटना के 24 घंटे बाद पुलिस पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर समझा बुझाकर लड़की के पिता का अंतिम संस्कार कराया। इसके बाद पुलिस ने लड़की का धरना भी खत्म करा दिया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

रिपोर्ट- सुधाकर शुक्ल, जौनपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।