1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में BMW सवार युवकों ने 2 KM तक किया महिला का पीछा, पत्थर बरसाए; कैमरे में कैद हुई घटना

ग्रेटर नोएडा में BMW सवार युवकों ने 2 KM तक किया महिला का पीछा, पत्थर बरसाए; कैमरे में कैद हुई घटना

 Published : May 06, 2024 04:26 pm IST,  Updated : May 06, 2024 04:26 pm IST

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वह किसी भी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। अब यहां रोडरेज का मामला सामने आया है जहां दबंग प्रवृत्ति के युवकों ने कार सवार महिला का कई किलोमीटर तक पीछा किया। इसके बाद कार सवार दबंगों ने महिला की कार पर पानी की बोतल मार कर हमला भी किया।

greater noida roadrage- India TV Hindi
ग्रेटर नोएडा में रोडरेज Image Source : IANS

ग्रेटर नोएडा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार सवार महिला देर रात अपने किसी रिश्तेदार से मिलने अस्पताल जा रही थी। सामने से आ रही एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी ने दूसरी कार को ओवरटेक किया और वह रॉन्ग साइड पहुंच गए। लड़कों की गाड़ी महिला की कार से टच हो गई। इसके बाद लड़कों ने कार सवार महिला का करीब 2 किलोमीटर तक पीछा किया और उसे रोकने का प्रयास किया। महिला ने जब गाड़ी रोकी तो कार सवार लड़कों ने उतरकर महिला की कार पर बोतल और पत्थर से हमला कर दिया। महिला ने रिवर्स गियर में काफी दूर तक कार चलाई और वहां से बच निकली। यह पूरी घटना महिला के कार में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

2 मई का है मामला

घटना 2 मई की रात की बताई जा है। पूरा मामला थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र का है। रात 1 बजे ग्रेटर नोएडा एक्‍सप्रेसवे पर एक फोर्ड ईकोस्‍पोर्ट कार को BMW सेडान ने ओवरटेक कर लिया। फोर्ड कार एक महिला चला रही थी। BMW में सवार दबंगों ने महिला का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया। उसने कार नहीं रोका तो दबंगों ने हमला करते हुए महिला की कार पर बोतल और पत्थर बरसाए गए। बैक गेयर में गाड़ी भगाकर महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सोशल मीडिया पर रोडरेज का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार सवार डरी हुई महिला को मदद के लिए किसी को बुलाते सुना जा रहा है। करीब दस मिनट तक दबंगों ने कार सवार महिला का पीछा किया।

गाड़ी टच होने के बाद आरोपियों ने महिला की कार पर फेंकी बोतलें

पुलिस ने बताया है कि घटना आईएफएस विला के सामने की है। महिला और आरोपियों की कार मामूली रूप से टच हो गई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने बताया कि गाड़ी टच होने के बाद आरोपियों ने महिला की गाड़ी पर बोतल फेंक दी गई थी। इस मामले में पीड़ित महिला ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की है। आरोपियों के ऊपर गुंडा एक्‍ट लगाया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। (IANS इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

मुंबई लोकल में सरेआम बुजुर्ग पर बेल्ट और चाकू से हमला, हत्या का खौफनाक Video हुआ वायरल

दिव्यांग था बेटा, पति से झगड़ा हुआ तो महिला ने मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका, पढ़ें पूरा किस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।