1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 6 महीने की मासूम के साथ 16वीं मंजिल से कूदी मां, दोनों की गई जान; ग्रेटर नोएडा की लॉ रेजिडेंसिया सोसायटी की घटना

6 महीने की मासूम के साथ 16वीं मंजिल से कूदी मां, दोनों की गई जान; ग्रेटर नोएडा की लॉ रेजिडेंसिया सोसायटी की घटना

 Published : Jan 10, 2024 11:23 am IST,  Updated : Jan 10, 2024 11:23 am IST

सारिका किसी बीमारी से पीड़ित थी और अपने पति से अलग मां और भाई के पास रह रही थी। वह डिप्रेशन में भी थी इसके चलते उसने अपनी बच्ची को साथ लेकर खुदकुशी कर ली।

ग्रेटर नोएडा की लॉ...- India TV Hindi
ग्रेटर नोएडा की लॉ रेजिडेंसिया सोसायटी में यह घटना घटी है। Image Source : FILE PHOTO

ग्रेटर नोएडा की एक हाई राइज सोसाइटी में दर्दनाक घटना घटी है। यहां एक महिला ने 16वीं मंजिल से अपनी छह महीने की मासूम बच्ची के साथ कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना ग्रेटर नोएडा की लॉ रेजिडेंसिया सोसायटी की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

डिप्रेशन में खुदकुशी कर गंवाई जान

परिजनों ने बताया कि 33 वर्षीय सारिका बीमार थी और काफी दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रही थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि सारिका के पति विदेश में रहते हैं। बिसरख पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी में एक महिला ने अपने अपनी बच्ची के साथ में 16वीं मंजिल से छलांग लगा दी है। वह परिवार के साथ टावर-2 में रह रही थी। सारिका और उसकी मासूम बेटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पति से अलग मां-भाई के पास रह रही थी सारिका

पुलिस ने परिजन और सोसायटी में पूछताछ की इससे पता चला कि सारिका किसी बीमारी से पीड़ित थी और अपने पति से अलग मां और भाई के पास रह रही थी। वह डिप्रेशन में भी थी इसके चलते उसने अपनी बच्ची को साथ लेकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।