1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय में महिला की हत्या, पानी की टंकी में मिली लाश; पति पर शक

गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय में महिला की हत्या, पानी की टंकी में मिली लाश; पति पर शक

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 07, 2024 07:25 am IST,  Updated : May 07, 2024 07:28 am IST

गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय के पानी की टंकी में एक महिला की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि महिला का पति विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी है, जिस पर पुलिस को शक है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय के पानी की टंकी में एक महिला का शव मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है।

भारी पुलिस फोर्स तैनात

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध विश्‍वविद्यालय की छत पर लगी पानी की टंकी में एक महिला का शव मिला है। शुरुआती जांच में यह मामला पति-पत्‍नी के बीच विवाद का बताया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है, जो मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल महिला के पति पर ही हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। यह मामला थाना ईकोटेक फर्स्ट का है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला का पति कहां है। पुलिस को महिला के पति पर हत्या का शक है। उसके मोबाइल नंबर के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया है कि पति-पत्‍नी के बीच अक्सर विवाद चलता रहता था। फिलहाल पुलिस कई और एंगल से भी जांच कर रही है और महिला के पति की तलाश भी की जा रही है।

अगवा युवक की नहर में मिली लाश

इससे पहले ग्रेटर नोएडा के बीटा- 2 थाना क्षेत्र से एक व्यापारी के नाबालिग बेटे को अगवा करने का मामला सामने आया था, जिसकी लाश रविवार को बुलंदशहर के नहर में मिली। युवक कुणाल का अपहरण बुधवार को उसके पिता के रेस्टोरेंट के सामने से किया गया था। व्यापारी पिता ने अपने बेटे के साथ अनहोनी होने की आशंका पुलिस के सामने जाहिर की थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा और आखिरकार उसकी लाश मिली। अब परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। (एजेंसी)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।