1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का आरोप, 'सच्चाई सामने आने से रोक रही पुलिस, सीएम योगी तक जाना पड़े तो जाउंगी'

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का आरोप, 'सच्चाई सामने आने से रोक रही पुलिस, सीएम योगी तक जाना पड़े तो जाउंगी'

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 13, 2026 07:56 am IST,  Updated : Jun 13, 2026 08:07 am IST

डांसर डिंपल चौधरी ने कहा कि मेरा डांस करना किसी को गलत लगता है तो वह मुझे और मेरे बच्चों को पालने के लिए पैसे दें में डांस नहीं करूंगी। मैं सिर्फ अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए स्टेज पर डांस करती हूं।

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी - India TV Hindi
हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी Image Source : REPORTER

हाथरसः हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का आरोप है कि बदसलूकी करने वालों को पुलिस बचा रही है। डिंपल का कहना है कि पुलिस के कहने पर ही मैने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मुझे, मेरे भाई और मेरे मैनेजर को अलग-अलग ऑफिस में बैठाया। मुझे सोशल मीडिया से तीन दिन तक दूर रखा गया, ताकि सच्चाई सामने ना आ पाए। डिंपल ने कहा कि जो चीजें नहीं हुई थी वो चीजें पुलिस एफआईआर में डाल रही। 

पुलिस पर एक्शन न लेने का आरोप

डांसर डिंपल चौधरी ने कहा कि उनको पुलिस पर भरोसा नहीं है। अगर मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जाना पड़े तो मैं जाउंगी। मुझे सीएम योगी पर भरोसा है। डिंपल ने आरोप लगाया कि उनके साथ मंच पर एक बार नहीं दो बल्कि दो बार बदसलूकी हुई थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद मैंने उसे थप्पड़ मारे। डिंपल चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान घटना से लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

ट्रोलर्स को डिंपल चौधरी ने दिया जवाब

मीडिया से बातचीत में डिंपल चौधरी ने कहा कि वह केवल अपने परिवार और बच्चों के पालन-पोषण के लिए स्टेज पर परफॉर्मेंस करती हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को उनका डांस करना गलत लगता है तो वह उनके परिवार की जिम्मेदारी उठाए, वह मंच पर डांस करना छोड़ देंगी। डिंपल ने कहा कि कलाकार के रूप में वह अपना काम कर रही हैं, लेकिन घटना के बाद जिस तरह की टिप्पणियां और आलोचनाएं सामने आई हैं, उससे वह आहत हैं।

यहां देखें वीडियो

बदसलूकी से पहले का वीडियो आया सामने

वहीं इस पूरे मामले में एक नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंच पर हुई बदसलूकी से ठीक पहले का है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग कार्यक्रम के दौरान डिंपल चौधरी की प्रस्तुति पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग किसी भी परिस्थिति में मंच पर जाकर महिला कलाकार के साथ अभद्रता को गलत बता रहे हैं। फिलहाल सासनी में हुई इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। एक पक्ष कलाकार की अभिव्यक्ति और सुरक्षा की बात कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष मंचीय प्रस्तुतियों की मर्यादा पर सवाल उठा रहा है। 

बदसलूकी का वीडियो

बता दें कि हाथरस के सासनी क्षेत्र में 3 जून को आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी के साथ मंच पर हुई बदसलूकी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। घटना के नौ दिन बाद डिंपल चौधरी एक बार फिर हाथरस पहुंचीं और मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए पूरे घटनाक्रम, पुलिस कार्रवाई और सोशल मीडिया पर चल रही प्रतिक्रियाओं को लेकर कई सवाल उठाए।

रिपोर्ट- रवि चौधरी, हाथरस

ये भी पढ़ेंः हापुड़ में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर चोट के निशान; पति पर हत्या का संदेह

'उस्मान' ने बुलडोजर पर चढ़कर निकाली बारात, सिगरेट भी फूंकता नजर आया, VIDEO वायरल हुआ तो पुलिस ने लिया एक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।