Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंदौली: पहले दबंगों ने बनाया युवती का VIDEO, विरोध करने पर फेंक दिया गर्म तेल; भाई को पीटा

चंदौली: पहले दबंगों ने बनाया युवती का VIDEO, विरोध करने पर फेंक दिया गर्म तेल; भाई को पीटा

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Mar 21, 2023 06:58 am IST, Updated : Mar 21, 2023 10:31 am IST

मौके पर पहुंची पुलिस ने भी आरोपियों को पकड़ने की बजाय युवती को ही खरी खोटी सुना दी। फिलहाल युवती और उसकी मां दोनों को चंदौली के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

युवती पर गर्म तेल...- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO युवती पर गर्म तेल फेंका (प्रतिकात्मक तस्वीर)

चंदौली: यूपी के चंदौली से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां वीडियो बनाने का विरोध करने पर एक युवती पर दबंगो ने गर्म फेंक डाल दिया। दुकान पर बैठी एक 18 साल की युवती का कुछ दबंग युवकों ने वीडियो बनाने की कोशिश की। जब युवती के भाई ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो आरोपी युवकों ने ना केवल भाई की पिटाई की बल्कि युवती पर गर्म तेल भी फेंक दिया। बीच बचाव करने आई युवती की मां पर भी तेल फेंकने का आरोप है। गर्म तेल से युवती और उसकी मां कई जगहों से जल गई हैं।

ये मामला चंदौली के बबुरी क्षेत्र के उतरौत गांव का है। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने भी आरोपियों को पकड़ने की बजाय युवती को ही खरी खोटी सुना दी। फिलहाल युवती और उसकी मां दोनों को चंदौली के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

इस घटना में शामिल एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस दावा कर रही है कि फरार चल रहे दो आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement