1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली-नोएडा से कैसे पहुंचें जेवर एयरपोर्ट, बस कैब या ट्रेन, क्या है सबसे बेहतर विकल्प?

दिल्ली-नोएडा से कैसे पहुंचें जेवर एयरपोर्ट, बस कैब या ट्रेन, क्या है सबसे बेहतर विकल्प?

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 27, 2026 08:16 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 08:16 pm IST

जेवर एयरपोर्ट तक मेट्रो सेवा नहीं है। ऐसे में आपको यहां पहुंचने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सरकार इस मेट्रो के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट के साथ जोड़ने का प्लान बना रही है।

Noida Airport- India TV Hindi
नोएडा एयरपोर्ट Image Source : PTI

नोएडा में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं। यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी इसके पहले चरण का उद्घाटन करने वाले हैं। आने वाले समय में एयरपोर्ट के अन्य हिस्सों का पूरी तरह निर्माण होने पर इसकी सालाना क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। 11200 करोड़ की लागत से बना यह एयरपोर्ट नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों का जीवन आसान करेगा। इसके साथ ही दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रियों का बोझ कम करने का भी काम करेगा। 

जेवर एयरपोर्ट तक मेट्रो की कनेक्टिविटी नहीं है। ऐसे में यहां तक पहुंचने में दिल्ली एनसीआर के लोगों को परेशानी हो सकती है। मौजूदा समय में कैब यहां पहुंचने के लिए सबसे सुविधाजनक विकल्प है। वहीं, ट्रेन सबसे सस्ता विकल्प हो सकता है।

ट्रेन से नोएडा एयरपोर्ट कैसे पहुंचे?

ट्रेन से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने के लिए आपको दनकौर, दादरी या वैर स्टेशन पहुंचना होगा। यहां से आप आसानी से कैब के जरिए एयरपोर्ट तक पहुंच सकते हैं। इन स्टेशनों से एयरपोर्ट तक फीडर बसें और टैक्सी की सुविधा मिल रही है। आने वाले समय में दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल का स्टॉप भी यहां बनेगा। इससे बड़े पैमाने पर लोगों को मदद मिलेगी। मेट्रो के जरिए भी इसे दिल्ली एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। यात्रियों को बड़े पैमाने पर इसका फायदा मिलेगा।

मेट्रो के जरिए कैसे पहुंचें?

जेवर एयरपोर्ट के सबसे पास मेट्रो स्टेशन नॉलेज पार्क-2 स्टेशन है। यहां से एयरपोर्ट के लिए शटल सर्विस शुरू होने की संभावना है। आप मेट्रो के जरिए नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकते हैं। इसके बाद एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अन्य साधन का इस्तेमाल किया जा सकता है। नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन एक्वा लाइन में है। ब्लू लाइन के जरिए एक्वा लाइन पकड़ी जा सकती है।

कार सबसे आरामदायक विकल्प

अगर आप अपनी कार से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना चाहते हैं तो यह सबसे आरामदायक विकल्प होगा। नोएडा से इस एयरपोर्ट की दूरी लगभग 40 से 45 किलोमीटर है। वहीं, दिल्ली से इसकी दूरी 70 किलोमीटर से ज्यादा है। नोएडा से एयरपोर्ट पहुंचने में लगभग 50 मिनट और दिल्ली से 90 मिनट तक का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी के नोएडा दौरे की वजह से शनिवार को कई जगहों पर रूट रहेगा डायवर्ट, वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी

यूपी: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत, पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।