1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति ने दिल्ली में कर ली दूसरी शादी, इसी शक में महिला ने जहर खाकर दी जान, दो बच्चों की भी मौत

पति ने दिल्ली में कर ली दूसरी शादी, इसी शक में महिला ने जहर खाकर दी जान, दो बच्चों की भी मौत

 Published : Jul 14, 2026 07:04 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 07:08 pm IST

महिला ने अपनी दो बेटियों और एक बेटे को जहर दिया। इसके बाद खुद भी खा लिया। दो बच्चों की मौत हो गई। एक बेटी की हालत स्थिर है। वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक महिला ने पति के दूसरी शादी के शक में अपने 3 बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। पुलिस ने कहा कि इस घटना में महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार देर रात मड़िहान थाना क्षेत्र के परसोना गांव में हुई। 

3 बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया

मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) फहीम ने बताया कि 38 वर्षीय कुसुम धरिकार ने अपनी दो बेटियों मधु (12), राधिका (10) और बेटे सत्य (8) को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। चारों को पहले मड़िहान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

बेटी मधु की हालत स्थिर

पुलिस ने कहा कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कुसुम और राधिका की मौत हो गई। मधु और 8 वर्षीय बेटे सत्य को बेहतर इलाज के लिए बाद में वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सत्य की भी मौत हो गई, जबकि मधु का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

दिल्ली में पति ने की दूसरी शादी, इस बात का था शक

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुसुम को शक था कि दिल्ली में काम कर रहे उसके पति धर्मेंद्र धरिकार ने दूसरी शादी कर ली है। दिल्ली में रहकर उसकी उपेक्षा कर रहा है। 

पुलिस ने कराया था थाने में समझौता

पुलिस ने बताया कि 12 जुलाई को संतनगर थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इसके तहत धर्मेंद्र को 13 जुलाई को कुसुम को अपने साथ घर ले जाना था। पुलिस ने कहा कि धर्मेंद्र उसे साथ नहीं ले गया।  इसके बाद कुसुम परसोना स्थित अपने मायके लौट आई, जहां यह घटना हुई। 

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

महिला के परिवार ने उसके पति और देवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई)

ये भी पढ़ें: 

हापुड़ के होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते पकड़ा गया पति, पत्नी और परिजनों ने बीच सड़क पर जमकर धुना

यूपी के बदायूं में बेटे ने कुल्हाड़ी से काटा पिता का गला, हुई मौत, महज 3 हजार रुपए के लिए किया कांड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।