1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: 'एक नंबर याद था वो मेरी बीवी का था, मैं वो भी भूल गया....' आजम खान ने क्यों कहा ऐसा?

VIDEO: 'एक नंबर याद था वो मेरी बीवी का था, मैं वो भी भूल गया....' आजम खान ने क्यों कहा ऐसा?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 24, 2025 05:47 pm IST,  Updated : Sep 24, 2025 08:53 pm IST

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान 23 महीने के बाद जेल से बाहर आ गए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, एक नंबर ही मुझे याद था, वो भी मेरी बीवी का था, मैं तो वो भी भूल गया हूं। जानें आजम खान ने और क्या क्या कहा?

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान का बयान- India TV Hindi
जेल से बाहर आने के बाद आजम खान का बयान Image Source : REPORTER

रामपुर: आज़म खान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई बातें कहीं। आजम खान ने सपा छोड़कर बसपा जॉइन करने के मुद्दे पर बोले, हमारे पास चरित्र नाम की चीज है। इसका मतलब ये नहीं कि हमारे पास पार्टी का कोई विवाद हो। हम बिकाऊ माल न हों ये साबित हुआ है। अखिलेश यादव पर बोले, बड़ी पार्टी के बड़े नेता हैं, मेरे जैसे छोटे आदमी के लिए कुछ बोलेंगे तो ये उनका बड़प्पन है। अखिलेश यादव की आज़म खान की दूरी के सवाल पर आज़म बोले कि आग मत लगाओ। अखिलेश यादव के फोन आने के सवाल पर आज़म खान बोले मुझे सिर्फ एक नंबर याद था वो मेरी बीवी का था। में वो भी भूल गया, 5 साल में मोबाइल चलाना भी भूल गया।

देखें वीडियो

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने जेल से रिहाई के बाद बड़ी बात कही और कहा, अखिलेश यादव बड़े नेता हैं, वो मेरे उतने ही करीब हैं, जितने उनके पिता मुलायम सिंह यादव थे। 
उन्होंने कोर्ट में अपने खिलाफ चल रहे मामलों पर भरोसा जताते हुए सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने की बात कही। 

मेरी किसी से नाराजगी नहीं

आजम खान ने कहा, "जहां तक मुकदमों का सवाल है उन मुकदमों में अगर कोई दम होता तो मैं आज बाहर नहीं दिखता। छोटी अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मुझे इंसाफ मिलने की उम्मीद है। एक दिन मैं बेदाग हो जाऊंगा।"

पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि जो नेता उनसे मिलने जेल में नहीं आए, उनके लिए मेरे मन में कोई नाराजगी नहीं है। मैं चाहता हूं कि वे खुश रहें। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने उन्हें पहले नहीं पहचाना, वे अब दर्ज हुए मुकदमों की वजह से उन्हें जानने लगे हैं।

(रामपुर से आमिर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:
'ये मेरे लोग नहीं, मुसाफिर हैं...', जेल से बाहर आते ही आजम खान की पुलिसवालों से हुई बहस-VIDEO
'हर झूठ की एक मियाद...', आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने लिखा भावुक पोस्ट, जानिए क्या कहा?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।