1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'ये मेरे लोग नहीं, मुसाफिर हैं...', जेल से बाहर आते ही आजम खान की पुलिसवालों से हुई बहस-VIDEO

'ये मेरे लोग नहीं, मुसाफिर हैं...', जेल से बाहर आते ही आजम खान की पुलिसवालों से हुई बहस-VIDEO

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 23, 2025 07:00 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 07:26 pm IST

आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता स्वागत के लिए पहुंचे। जब वह सीतापुर जेल से रामपुर जा रहे थे तो सड़क पर गाड़ियों का लंबा काफिला था।

जेल से बाहर आए आजम खान- India TV Hindi
जेल से बाहर आए आजम खान Image Source : ANI

 

समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान को मंगलवार दोपहर सीतापुर जेल से रिहा कर दिया गया। 23 महीनों के लंबे इंतजार के बाद उनकी रिहाई पर जेल के बाहर सपा समर्थकों का भारी जमावड़ा उमड़ पड़ा। सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद सपा नेता आजम खान की पुलिस अधिकारियों से भी बहस हो गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

इन्हें परेशान करने का क्या मतलब- आजम खान

जेल से बाहर आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान कार में बैठे-बैठे पुलिस वालों को हड़का रहे हैं। जिसमें आजम खान पुलिस वाले से कहते हैं, 'ये मेरे लोग नहीं हैं, ये मुसाफिर हैं... इन्हें परेशान करने का क्या मतलब है।' आजम खान यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने कहा, 'आप (पुलिस अधिकारी) मेरी वजह से लोगों को रोक रहे हैं।'

रामपुर जा रहे थे आजम खान

सीतापुर की जेल से बाहर आने के बाद आजम खान सड़क मार्ग से अपने गृह जिले रामपुर जा रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। आजम खान का काफिला रामपुर की ओर जा रहा था। तभी पुलिस की टीम ने आजम खान की रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी बहस हो गई। 

73 गाड़ियों का कटा चालान

वहीं, आजम खान के काफिले की गाड़ियों का चालान भी कट गया है। सीतापुर में 73 गाड़ियों का चालान कटा है। 1 लाख 49 हजार रुपये का चालान काटा गया है। पुलिस ने कहा किा ये सब गाड़ियां नो पार्किंग जोन में खड़ी थीं।

काला चश्मा, काली सदरी और सफेद कुर्ता

बता दें कि आजम खान को 400 कार्यकर्ता सीतापुर पहुंचे थे। आजम खाना काला चश्मा, काली सदरी और सफेद कुर्ता पहने कार में ही बैठकर जेल से बाहर आए। हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया। 

ये भी पढ़ें: 

'हर झूठ की एक मियाद...', आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने लिखा भावुक पोस्ट, जानिए क्या कहा?

विदेशी हमलों की वजह से आधी हो गई हिंदू आबादी', CM योगी ने स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।