विशाखापत्तनम के मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 271 रन का टारगेट रखा था। भारत के लिए इस रन चेज में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी। रोहित जहां अर्धशतक लगाकर आउट हुए तो वहीं जायसवाल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उनके इस शतकीय पारी के बदौलत टीम इंडिया इस रन चेज में काफी मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। जायसवाल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं।
यशस्वी जायसवाल की बात करें तो पहले दो वनडे में उन्हें शुरुआत अच्छी मिली थी लेकिन हर बार वह तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो जा रहे थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने शुरुआत से ही संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने 75 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी जड़ने के बाद जायसवाल ने रन बनाने के गति में थोड़ी तेजी गति दिखाई। अंत में उन्होंने 111 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। इस शतकीय पारी के दौरान जायसवाल ने 10 चौके और 1 छक्का लगाया।
इस मैच की बात करें तो वहां रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया को रन चेज के दौरान शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की पार्टनरशिप हुई। रोहित ने इस दौरान 73 गेंदों में 75 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान हिटमैन ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित के पास इस मैच में शतक पूरा करने का मौका था लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे। जायसवाल इस मैच में 121 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 116 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं विराट कोहली ने 45 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेली। विराट और जायसवाल के बीच भी इस मैच में शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 116 रन जोड़े।
यह भी पढ़ें
संपादक की पसंद