1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल में अंपायरिंग करने पर कितना पैसा मिलता है, ये है कमाई का हिसाब किताब

आईपीएल में अंपायरिंग करने पर कितना पैसा मिलता है, ये है कमाई का हिसाब किताब

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Mar 17, 2026 06:35 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 06:35 pm IST

आईपीएल का आगाज होने है, इस दौरान प्लेयर्स पर तो सभी की नजर रहेगी। उनकी सैलरी कितनी है, ये भी आपको पता है, लेकिन अंपायर्स को अपना काम करने के लिए क्या मिलता है, ये भी जान लीजिए।

ipl umpire- India TV Hindi
आईपीएल अंपायर Image Source : AFP

आईपीएल का नया सीजन अब करीब है। 28 मार्च को पहला मुकाबला खेला जाएगा। बेंगलुरु में आरसीबी और एसआरएच की टीमें आमने सामने होंगी। सभी की नजर दुनियाभर के खिलाड़ियों पर होंगी। इस बीच हम आपको यहां अंपायरों के बारे में कुछ खास बात बताने जा रहे हैं। किसी भी मैच में अंपायर की भूमिका बहुत अधिक होती है। आईपीएल में किस खिलाड़ी को कितने पैसे मिलते हैं, ये तो आपको पता ही है, लेकिन अंपायर को क्या मिलता है, ये भी जानना जरूरी है। हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे, लेकिन उससे पहले ये समझ लीजिए कि ये जो आंकड़े हम आगे बताएंगे, वे अनुमानित हैं, इसमें कम ज्यादा हो सकते हैं। 

ऑन-फील्ड और ऑफ फील्ड अंपायरों की भूमिका अलग अलग 

इंडियन प्रीमियर लीग हो या फिर कोई और मैच, आपने देखा होगा कि एक मैच में कई अंपायर होते हैं। कुछ अंपायर तो फील्ड पर होते हैं, वहीं मैदान से बाहर बैठे अंपायर का भी काफी अहम रोल होता है। बहुत सारे फैसलों पर आखिरी मोहर मैदान से बाहर बैठा अंपायर ही लेता है। हालांकि इनको जो एक दिन की सैलरी मिलती है, उसमें फर्क होता है। एक अनुमान के अनुसार आईपीएल मैच में जो अंपायर मैदान पर होते हैं, उन्हें एक मुकाबले का तीन लाख रुपये दिया जाता है। वहीं फोर्थ अंपायर यानी जो मैदान से बाहर होते हैं, उन्हें दो लाख रुपये दिया जाता है। ये एक संभा​वित राशि है।

एलीट पैनल के अंपायरों के लिए खास व्यवस्था

ये जो आंकड़े हम यहां बता रहे हैं, वो प्रति मैच के हिसाब से हैं। हर रोज कोई भी अंपायर मैदान पर नहीं होता, बीच बीच में उन्हें भी प्लेयर्स की तरह आराम दिया जाता है। आपको ये भी जानना चाहिए कि मैच के लिए तो उन्हें ये रकम दी जाती है, लेकिन जो एलीट पैनल के अंपायर होते हैं, उन्हें पूरे सीजन के लिए करीब सात लाख रुपये अलग से भी दिए जाते हैं। जो रिटेनर के तौर पर मिलता है। इसके अलावा अंपायर्स को हर मैच के लिए करीब 12 हजार रुपये अलग से भत्ता भी दिया जाता है। 

क्या होता है अंपायरों का एलीट पैनल

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये एलीट पैनल क्या होता है। तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि ये आईसीसी की ओर से तय किया जाता है। जैसे एक खिलाड़ी पहले डोमेस्टिक क्रिकेट खेलता है, अगर वो अच्छा खेल दिखा रहा है तो उसे इंटरनेशलन क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है, करीब करीब ऐसा ही कुछ अंपायरों के साथ भी होता है। आईसीसी दुनिया के टॉप 10 से 12 अंपायरों को एलीट पैनल में शामिल करता है। एलीट पैनल में होने के अपने कई फायदे होते हैं। यहां चूंकि हम आईपीएल की बात कर रहे हैं, इसलिए आपने देखा ही मैच के लिए जो मैच फीस मिलती है, उसके अलावा भी एलीट पैनल वालों को अलग से भी रकम दी जाती है। यहां फिर से आपको याद दिला दें कि ये अनुमानित आंकड़े हैं, असली रकम इससे कम या ज्यादा भी हो सकती है। अगर ये आंकड़े गलत होते हैं तो इसके लिए इंडिया टीवी जिम्मेदार नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 

आईपीएल के नए सीजन से पहले देखिए सभी 10 टीमों का फुल स्क्वाड, कौन हैं इनका कप्तान

IPL 2026 से पहले ही दो टीमों को लगा करारा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 2 धाकड़ खिलाड़ी!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल