1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लाल मिर्च का भरवा अचार कैसे बनाएं, दादी नानी का ये देसी तरीका आएगा काम, नोट करें रेसिपी

लाल मिर्च का भरवा अचार कैसे बनाएं, दादी नानी का ये देसी तरीका आएगा काम, नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 17, 2026 03:27 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 04:19 pm IST

How to Make Bharwa Lal Mirch Ka Achar: दादी-नानी के हाथ का बना लाल मिर्च का भरवा अचार सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि यादों का भी खजाना होता है। इसका असली राज मसालों के सही अनुपात और मिर्च को धूप दिखाने के तरीके में छिपा है। ऐसे में यहां हम आपके लिए दादी-नानी के तरीके वाला लाल मिर्च का भरवा अचार की रेसिपी लेकर आए हैं।

लाल मिर्च का भरवा अचार कैसे बनाएं- India TV Hindi
लाल मिर्च का भरवा अचार कैसे बनाएं

लाल मिर्च का भरवा अचार खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसका स्वाद जितना लाजवाब होता है, इसे बनाना भी काफी आसान है। इसे आप नमकीन से लेकर रोटी, पराठे के साथ भी खा सकते हैं। भरवा अचार में मसालों का अनुपात और खटास का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। घर पर लाल मिर्च का भरवा अचार बनाने के लिए आप दादी-नानी की आसान सी रेसिपीनोट कर सकते हैं। यहां हम लाल मिर्च का भरवा अचार की सिंपल रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

सामग्री

बड़ी लाल मिर्च: 1 किलो

सरसों का तेल: 500-700 ml

मसाले के लिए 

सौंफ: 100 ग्राम
पीली/काली सरसों: 100 ग्राम
मेथी दाना: 50 ग्राम
जीरा: 25 ग्राम
अजवाइन: 2 बड़े चम्मच
कलौंजी: 2 बड़े चम्मच
हल्दी: 2 बड़े चम्मच
अमचूर पाउडर: 100 ग्राम 
नमक: स्वादानुसार 
हींग: आधा छोटा चम्मच

बनाने की विधि 

1. मिर्च की तैयारी
सबसे पहले लाल मिर्च को धोकर धूप में 3-4 घंटे के लिए सुखा लें ताकि उनकी नमी पूरी तरह खत्म हो जाए। अब मिर्च के ऊपर का डंठल काटकर हटा दें। आप चाहें तो बीच से चीरा लगा सकते हैं या डंठल की तरफ से ही चाकू डालकर अंदर के बीज निकाल सकते हैं। मिर्च के बीजों को फेंकें नहीं, उन्हें मसाले में मिला लें!

2. मसाला तैयार करना
सौंफ, मेथी, जीरा और सरसों को हल्का सा भून लें और दरदरा पीस लें। अब इसमें कलौंजी, हल्दी, अमचूर, हींग, नमक और मिर्च के बीज मिलाएं। मसाले में थोड़ा सा गरम करके ठंडा किया हुआ सरसों का तेल डालें ताकि मसाला थोड़ा गीला हो जाए और भरने में आसानी हो।

3. मिर्च भरना
तैयार मसाले को हर मिर्च के अंदर अच्छी तरह दबा-दबाकर भरें। ध्यान रहे कि कोना-कोना मसाले से भर जाए।

4. तेल में डुबाना और स्टोर करना
एक कांच या चीनी मिट्टी के जार को अच्छे से साफ कर सुखा लें। अब हर भरी हुई मिर्च को सरसों के तेल में डुबाकर जार में रखते जाएं। जब सब मिर्च जार में भर जाएं, तो बचा हुआ तेल भी ऊपर से डाल दें। 

5. फिर जार में अचार को 3 से 4 दिनों तक धूप में रखें और बीच बीच में जार को हिलाते रहें। इससे सारे मसाले अच्छी तरह मिल जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल