लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए योगी सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।एस.एम. देवराज, जो वर्तमान में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में प्रमुख सचिव हैं, उन्हें मौजूदा पद के साथ-साथ प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं अनुराग यादव को समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं आलोक कुमार-III को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- एम० देवराज, प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग, को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, उ०प्र० प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के पद का अतिरिक्त प्रभार
- अनुराग यादव, प्रमुख सचिव, आई०टी० एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, को प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग में तैनात किया गया
- आलोक कुमार-।।।, प्रमुख सचिव, नियोजन तथा कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, को नोडल अधिकारी, वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी एवं जीरो पावर्टी को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, आई०टी० एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार
- सौरभ बाबू, प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग, को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के पद का अतिरिक्त प्रभार
- रवि रंजन, प्रबंध निदेशक, यू०पी० इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन तथा यू०पी० एग्रो को विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया
- टी०के० शिबु, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा को वर्तमान पद के साथ प्रबंध निदेशक, यू०पी० एग्रो के पद का अतिरिक्त प्रभार
- हिमांशु कौशिक, आई०ए०एस०, प्रतीक्षारत को प्रबंध निदेशक, यू०पी० इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन
- सौम्या गुरूरानी, आई०ए०एस०, प्रतीक्षारत को नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहांपुर में तैनात किया गया
- डा० बिपिन कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहांपुर को अपर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में तैनात किया गया।