1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना, परिवार का आरोप- दबंगों ने घर में पूरे परिवार को बंधक बनाकर हमला किया

गाजियाबाद में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना, परिवार का आरोप- दबंगों ने घर में पूरे परिवार को बंधक बनाकर हमला किया

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 30, 2026 11:57 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 12:21 am IST

गाजियाबाद में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है और न्याय की मांग की है।

Ghaziabad- India TV Hindi
गाजियाबाद में बुजुर्ग के साथ मारपीट, बेटी ने दर्ज कराई शिकायत Image Source : REPORTER INPUT

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाकर जानलेवा हमला किया गया है। इस मामले में पीड़िता साक्षी ठाकुर ने मोदीनगर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

मोदीनगर के सुचेतापुरी इलाके में बुज़ुर्ग के साथ मारपीट का एक सीसीटीवी  वीडियो सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत के अनुसार, आज (30 जून) सुचेतापुरी निवासी दबंग सचिन जिंदल और शरद जिंदल पीड़िता के घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पीड़िता साक्षी, उनकी माता राधा देवी और पिता कृष्णवीर को उनके ही घर में बंधक बना लिया। आरोप है कि दबंगों ने जान से मारने की नीयत से पीड़िता के पिता के मुंह में पिस्तौल डाल दी और उनके साथ जमकर मारपीट की और जबरन पैसों की मांग करने लगे।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित परिवार ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और वहां से निकले। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें आरोपी पीड़िता के पिता को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। (रिपोर्ट- जुबैर अख्तर)

हालही में बिल्डर के ऑफिस के बाहर चली थी गोली

गाजियाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और क्राइम से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। हालही में गाजियाबाद में एक बिल्डर के ऑफिस के बाहर फायरिंग हुई थी।  गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 20 जून को देर रात एक स्थानीय बिल्डर के ऑफिस पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की थी। ये पूरी घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी। हालांकि इस घटनाक्रम में किसी को गोली नहीं लगी थी। ऐसे में ये अंदेशा लगाया था कि हमलावरों ने बिल्डर के ऑफिस के बाहर फायरिंग डराने के उद्देश्य से की होगी।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था क्योंकि हमलावरों ने दिन दहाड़े फायरिंग की थी। अपराधियों के बुलंद हौसलों को देखते हुए लोग पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े रहे हैं कि आखिर अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ क्यों नहीं रह गया है?

ये भी पढ़ें- 

बेटी पर गंदी नजर डालने वाले लिव-इन पार्टनर को मारकर पंखे से लटकाया, गाजियाबाद में 2 सगी बहनें गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।