1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कुशीनगर, फतेहपुर के एसपी बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कुशीनगर, फतेहपुर के एसपी बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 31, 2024 09:21 am IST,  Updated : Jul 31, 2024 09:38 am IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आठ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। देर रात राज्य सरकार ने दो जिलों के एसपी को बदल दिया।

आईपीएस अधिकारियों का...- India TV Hindi
आईपीएस अधिकारियों का तबादला Image Source : INDIA TV

लखनऊ: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने दो जिलों के एसपी समेत आठ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के एसपी उदयशंकर सिंह की जगह कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल को तैनात किया गया है। वहीं 2012 बैच के आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा को कुशीनगर का एसपी बनाया गया है।

आईपीएस अजय कुमार को कमांडेंट 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से ट्रांसफर कर लखनऊ में कमांडेंट 32वीं वाहिनी पीएसी बनाया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में तैनात एसपी अभिषेक यादव को प्रयागराज में पुलिस अधिक्षक रेलवे के तौर पर तैनात किया गया है। वहीं फतेहपुर के एसपी उदयशंकर सिंह को पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) लखनऊ में तैनात किया गया है।

IPS transfer
Image Source : INDIATVआईपीएस अधिकारियों का तबादला

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त शुभम पटेल का ट्रांसफर अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ किया गया है। श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को 38वीं वाहिनी पीएमसी अलीगढ़ में कमांडेट बनाया गया है। विवेक चंद्र यादव को अपर पुलिस आयुक्त. पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।