1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जयंत चौधरी ने अखिलेश को बताया सही, कहा- बड़ा दिल दिखाए कांग्रेस

जयंत चौधरी ने अखिलेश को बताया सही, कहा- बड़ा दिल दिखाए कांग्रेस

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 09, 2023 04:31 pm IST,  Updated : Dec 09, 2023 04:31 pm IST

शनिवार को लखनऊ में पहुंचे जयंत चौधरी अखिलेश यादव का समर्थन करते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की इंडिया गठबंधन में बड़ी भूमिका है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम इंडिया गठबंधन के साथ हैं।

जयंत चौधरी।(फाइल फोटो)- India TV Hindi
जयंत चौधरी।(फाइल फोटो) Image Source : PTI

लखनऊ: राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी आज शनिवार को लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम इंडिया गठबंधन के साथ हैं और आगे भी इसके साथ ही रहेंगे। अपने पिता की बातों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि चौधरी जी ने एक बार जो बात कही उसी पर रहे, मैं भी रहूंगा। बातें अलग-अलग होती रहती हैं, लेकिन मैं गठबंधन के साथ हूं। उन्होंने कहा कि बड़े लोगों के लिए ध्यान में रखकर बंद कमरे में फैसले होते हैं। बहुत जल्द ही लोक दल का राजतिलक होने जा रहा है।

इंडिया गठबंधन में अखिलेश यादव की बड़ी भूमिका

इंडिया गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव की नाराजगी पर जयंत चौधरी ने कहा कि अखिलेश जी ने जो कहा वह बिल्कुल सही है। कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाना चाहिए था, जो दल जहां मजबूत है वहां दूसरे दल का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में अखिलेश यादव की बड़ी भूमिका है। वहीं आरएलडी को मिलने वाली सीटों को लेकर पूछे गए सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि आरएलडी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी यह अभी तय नहीं है। इंडिया गठबंधन की बैठक में यह तय होगा कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने नाराज चल रहे अखिलेश

बता दें कि शनिवार को राष्ट्रीय लोक दल की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में शामिल होने के लिए जयंत चौधरी लखनऊ गए हुए थे। इसी दौरान वह इंडिया गठबंधन में अखिलेश यादव की बातों का समर्थन करते हुए नजर आए। बता दें कि बीते दिनों पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश जैसे राज्य में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को अधिक सीटें देने से इंकार कर दिया था। इस बात को लेकर अखिलेश यादव ने काफी नाराजगी भी जाहिर की थी। वहीं इसके बाद से ही अखिलेश यादव हर मोर्चे पर कांग्रेस को घेरते हुए नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 

यूपी: मऊ में हल्दी रस्म के दौरान महिलाओं और बच्चों पर दीवार गिरने का मामला, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

पीएम मोदी और सीएम योगी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खून से लिखे लेटर, सरकार को दी ये चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।