1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी में एनकाउंटर में मारा गया वॉन्टेड बदमाश, एक लाख रुपये का था इनाम

मैनपुरी में एनकाउंटर में मारा गया वॉन्टेड बदमाश, एक लाख रुपये का था इनाम

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Apr 29, 2025 08:24 am IST,  Updated : Apr 29, 2025 08:24 am IST

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक लाख का इनामी बदमाश जीतू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसके खिलाफ 13 गंभीर आपराधिक मामले थे। वहीं, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में घायल दो बदमाश विशाल और विशेष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Mainpuri encounter, Jitendra alias Jeetu, wanted criminal- India TV Hindi
एनकाउंटर में 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू (बाएं) मारा गया। Image Source : INDIA TV

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी पुलिस और STF आगरा यूनिट को जॉइंट ऑपरेशन में एक बड़ी कामयाबी मिली है। दोनों टीमों की संयुक्त कार्रवाई में जनपद हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन से हत्या के मामले में वॉन्टेड एक लाख रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू मारा गया है। जीतू जिले के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पहाड़पुर का निवासी था। यह मुठभेड़ मैनपुरी जिले में थाना एलाऊ के तारापुर कट पुलिया पर हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, कई कारतूस, और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

जीतू के ऊपर दर्ज थे 13 गंभीर मामले

बता दें कि मुठभेड़ के बाद जीतू को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, और हथियारों के अवैध उपयोग जैसे गंभीर अपराधों के 13 मामले दर्ज थे। जितेंद्र उर्फ जीतू का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा और संगीन था। उसके खिलाफ निम्नलिखित मामले दर्ज थे:

  1. क्राइम नंबर 329/2005, धारा 302/120B आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  2. क्राइम नंबर 543/2007, धारा 307/506 आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  3. क्राइम नंबर 168/2009, थाना हसायन, जनपद हाथरस  
  4. क्राइम नंबर 75/2003, थाना हाथरस जंक्शन  
  5. क्राइम नंबर 293/2008, थाना हाथरस जंक्शन  
  6. क्राइम नंबर 40/2009, धारा 392/411 आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  7. क्राइम नंबर 168/2006, धारा 459/460 आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  8. क्राइम नंबर 275/2008, धारा 323/452/506 आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  9. क्राइम नंबर 292/2008, धारा 307 आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  10. क्राइम नंबर 96/2022, धारा 302/388 आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  11. क्राइम नंबर 239/2024, धारा 147/148/149/302/34/120B/506 आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  12. क्राइम नंबर 293/2022, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना हाथरस जंक्शन  
  13. क्राइम नंबर 316/2024, धारा 209 बीएनएस, थाना हाथरस जंक्शन

मुजफ्फरनगर में पकड़े गए 2 बदमाश

बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने भी मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान विशाल और विशेष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात को वाहनों की जांच के दौरान जब दोनों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विशाल और विशेष को पैरों में गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।