1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब मिनटों में पूरा होगा दिल्ली से मेरठ तक का सफर, मोदीपुरम तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

अब मिनटों में पूरा होगा दिल्ली से मेरठ तक का सफर, मोदीपुरम तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 20, 2026 01:47 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 02:19 pm IST

दिल्ली से मेरठ जाने के लिए लोगों को काफी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था। अब लोगों को इस ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाएगी। पीएम मोदी 22 फरवरी को दिल्ली से मेरठ तक का सफर करने वाली नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन करने वाले हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

दिल्ली से मेरठ का सफर अब मिनटों में सिमट गया है। नमो भारत हाई स्पीड ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से लेकर मेरठ के मोदीपुरम तक सफर करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 22 फरवरी (रविवार) को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। 

पहले लगता था 2-3 घंटे का समय

एक समय था जब दिल्ली से मेरठ पहुंचना, किसी चुनौती से कम नहीं था। मेरठ जाने पर मोदीनगर और मुरादनगर के जाम की वजह से 2 से 3 घंटे तक का समय लग जाता था, लेकिन नमो भारत हाई स्पीड ट्रेन ने अब इस सफर को मिनटों में बदल दिया है। नमो भारत हाई स्पीड ट्रेन के कुछ स्टेशन का उद्घाटन करीब डेढ़ साल पहले किया गया था।

82 किलोमीटर तक का है सफर

इन स्टेशन पर पर ट्रेन चल रही थी, लेकिन अब सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरा 82 किलोमीटर का सफर 22 फरवरी से शुरू हो जाएगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 

अब 1 घंटे में पूरा होगा ये सफर

इसके अलावा 22 फरवरी को मेरठ की लोकल मेट्रो का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा, जो मेरठ शहर में 21 किलोमीटर तक चलाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की लागत 30 हजार करोड़ से ज्यादा आई है। वहीं, 82 किलोमीटर का ये सफर 1 घंटे में पूरा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: 

'राजनीतिक दुर्भावना से लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार,' सुल्तानपुर की कोर्ट में बोले राहुल गांधी, जानिए पूरा मामला

महाराष्ट्र: भिवंडी मेयर चुनाव में बीजेपी की हुई हार, सेक्युलर फ्रंट के नारायण चौधरी बने महापौर

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।