1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'कब्जा करने वालों की इतनी कुटाई हुई है कि....', सीएम योगी ने किसके लिए कही ये बात-देखें वीडियो

'कब्जा करने वालों की इतनी कुटाई हुई है कि....', सीएम योगी ने किसके लिए कही ये बात-देखें वीडियो

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Kajal Kumari
 Published : Nov 29, 2025 06:34 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 11:55 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तंज कसा है। सीएम ने कहा, यूपी अब उपद्रव प्रदेश नहीं, उत्सव प्रदेश बन गया है। अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति सख्ती से लागू है। देखें वीडियो...

सीएम योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
सीएम योगी आदित्यनाथ Image Source : REPORTER

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "ये नया भारत अब विकसित भारत के संकल्प की ओर आगे बढ़ चुका है और जब भारत आगे बढ़ेगा तो उत्तर प्रदेश अपने आप को रोक नहीं सकता। जब उत्तर प्रदेश आगे बढ़ेगा तो गोरखपुर भी आगे बढ़ेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश आजादी के बाद से लगातार उपेक्षित था, माफियागिरी ने यहां के निवेश को चौपट कर दिया था... लेकिन 2017 में हमारी सरकार आने के बाद बेहतरीन कानून-व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, आदि के कारण आज निवेशक तेजी से यहां आ रहे हैं>

सीएम योगी ने कहा, "सपा कांग्रेस के लोग व्यापारियों की जमीन पर कब्जा करते थे, हमारी सरकार में कब्जा करने वालों की जम कर कुटाई हुई है और माफिया-कर्फ्यू गायब हो गए हैं, दंगे-अराजकता बंद हो गई है। उत्तर प्रदेश आज दंगामुक्त होकर उत्तम प्रदेश बन गया है। यूपी अब उपद्रव प्रदेश नहीं उत्सव प्रदेश कहलाता है। 

देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव 2027 होगा लेकिन उससे पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ विभिन्न मंचों से एक बार फिर बुलडोजर बाबा वाली छवि को पेश करते दिख रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जो दंगा करेंगे, डंडा उन्हीं के लिए है। उनके इस बयान ने ही पिछले चुनाव में सीएम योगी की छवि और उनका चुनावी नारा 'बुलडोजर बाबा' ही गढ़ दिया।

बुलडोजर बाबा की मिली उपाधि

सीएम योगी ने कभी कहा था, माफियाओं को गाड़ देंगे। अगर कोई प्रदेश में शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा, कानून से खिलवाड़ करेगा तो उसे भी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए। ऐसे माफियाओं के खिलाफ सरकार का बुलडोजर हमेशा गरजेगा। दंगाइयों की संपत्ति पर हर हाल में बुलडोजर चलेगा। ऐसे अपराधियों को प्रदेश में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के एक्शन का परिणाम हैं कि कथित दुर्दांत गले में तख्तियां लटकाए थानों के बाहर मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:

यूपी में दूल्हे ने दहेज में मिले 31 लाख रुपये लौटाया, बोला- मुझे सिर्फ दुल्हन चाहिए, शगुन में लिया एक रुपया
अयोध्या में शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने दूल्हे को लगाई लाखों रुपये की चपत, नकदी-जेवर लेकर फरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।