1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में पत्नी ने पति को दी धमकी, कहा- तेरे 24 टुकड़े करूंगी, भागकर प्रेमी के पास भी पहुंची

यूपी में पत्नी ने पति को दी धमकी, कहा- तेरे 24 टुकड़े करूंगी, भागकर प्रेमी के पास भी पहुंची

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 05, 2025 04:52 pm IST,  Updated : Apr 05, 2025 06:36 pm IST

यूपी के कन्नौज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को धमकी दी है कि वह उसके शरीर के 24 टुकड़े करवाएगी।

kannauj- India TV Hindi
पीड़ित पति, जिसे धमकी मिली Image Source : INDIA TV

कन्नौज: यूपी के कन्नौज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला ने अपने पति को धमकी दी है कि उसके 24 टुकड़े कर दिए जाएंगे। महिला अपने बच्चों को लेकर प्रेमी के पास चली गई थी। जब पति ने उसे वापस आने के लिए फोन किया तो महिला ने ये धमकी दी। इस मामले में पति का बयान भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

कन्नौज में 4 बच्चों की मां को इश्क का खुमार चढ़ गया है। वह अपने बच्चों को लेकर प्रेमी को पास चली गई। जब पति ने पत्नी को वापस आने के लिये कॉल किया तो मेरठ कांड की याद दिलाते हुए पत्नी ने उसे धमकी दी कि सौरभ के तो 15 टुकड़े हुए थे, तुम्हारे 24 टुकड़े करवा दूंगी। पत्नी की धमकी से सहमे पति ने थाने पहुंचकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

मामला कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां चार बच्चों की मां मोबाइल पर रील बनाती थी। इसी बीच उसका सोशल मीडिया के जरिये ही बदायूं के एक युवक से परिचय हो गया। बात ज्यादा बढ़ी तो दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 16 मार्च को वह होने वाले प्रेमी के पास बच्चों को लेकर बदायूं भाग गई। 

कुछ दिन बाद बड़ी बेटी ने पिता को कॉल करके आने के लिये कहा। जब वह बेटी को लेने पहुंचा तो पत्नी से भी वापस चलने को कहा, लेकिन वह नहीं गई। किसी तरह बेटी को लेकर घर आये पति का आरोप है कि दूसरे दिन पत्नी ने फोन पर धमकी दी कि मेरठ कांड में तो सौरभ के टुकड़े कर पत्नी ने ड्रम में भरा था। सौरभ के तो 15 टुकड़े हुए थे, तेरे तो 24 होंगे।

पत्नी से सहमे पति ने तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। (इनपुट: सुरजीत कुशवाहा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।