Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर की कलयुगी मां: बेटे के गले में बंधे तावीज के धागे से ही घोट दिया गला, दांत से कई जगह काटा

कानपुर की कलयुगी मां: बेटे के गले में बंधे तावीज के धागे से ही घोट दिया गला, दांत से कई जगह काटा

Edited By: Shakti Singh Published : May 19, 2025 03:56 pm IST, Updated : May 19, 2025 03:56 pm IST

परिजनों ने बताया कि आरोपी महिला कुछ समय पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। प्रेमी पर दबाव बनाया गया तो महिला वापस लौटी। बच्चा प्रेम में बाधा बन रहा था। इस वजह से उसकी हत्या कर दी गई।

accused mother- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अपने प्रेमी के साथ आरोपी मां

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मां ने अपने बच्चे के गले में पड़े तावीज से ही उसका गला घोट दिया। इससे भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने मासूम को दांतों से कई जगह काटा। इसके उसकी डेड बॉडी को चादर में लपेट कर छत पर सो रहे उसके बाबा के बगल में रख आई और नीचे आकर किचन के काम में जुट गई। जब काफी देर बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर कमिश्नरेट का है। यहां नरवल थाना क्षेत्र में एक मां ने अपने चार साल के बच्चे की हत्या कर दी। आरोपी मां ने बच्चे के गले में पड़े तावीज से उसका गला घोट दिया और उसके शरीर पर दांत से कई जगह काट दिया। 

हत्या के बाद बाबा के पास छोड़ा

बच्चे की हत्या करने के बाद मां ने उसे एक चादर में लपेटा और छत पर ले गई। यहां उसके बाबा सो रहे थे तो उनके बगल में बच्चे को रख आई। काफी देर तक जब बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो घर में बवाल मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिवार से पूछताछ की तो मृतक बच्चे की मां के प्रेम प्रसंग का पता चला। मां से जब कड़ाई से पूछा गया तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी मां एक महीने पहले अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी। पति ने प्रेमी के घर वालों पर दबाव बनाया तो वह दोबारा अपने ससुराल लौट आई, लेकिन अपने प्रेमी से संबंध नहीं तोड़े। 

पुलिस का बयान

ससुराल लौटने पर पति सुशील ने मनीषा को जमकर फटकार लगाई, जिस पर मनीषा ने सोच लिया कि उसका बच्चा उसके प्रेम में बाधा है और उसने बच्चे को रास्ते से हटा दिया। वहीं, आरोपी मां का कहना है कि पति की प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। एसीपी सुधीर का कहना है कि बच्चे की हत्या की सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस मौके पर गई थी। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की शिकायत पर आरोपी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे जेल भेजा जा रहा है।

(कानपुर से ज्ञानेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement