1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 1 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भागा बंदर, शराफत हुसैन की अटकी सांसें, यूपी के शाहाबाद में हैरान करने वाली घटना!

1 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भागा बंदर, शराफत हुसैन की अटकी सांसें, यूपी के शाहाबाद में हैरान करने वाली घटना!

 Published : Jul 06, 2023 06:57 pm IST,  Updated : Jul 06, 2023 06:57 pm IST

शराफत हुसैन बैग में एक लाख रुपये थे लेकर रजिस्ट्री कार्यालय आया था। जब हुसैन को एहसास हुआ कि उसका बैग गायब है तो वह घबरा गया। तब तक बंदर पास के एक पेड़ पर चढ़ गया था।

monkey- India TV Hindi
बैग लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

यूपी के शाहाबाद में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को रजिस्ट्री कार्यालय आए एक व्‍यक्ति से बंदर बैग लेकर भाग गया। काफी कोशिशों के बाद बंदर ने एक लाख रुपये से भरा बैग वापस किया। शराफत हुसैन किसी काम से रजिस्ट्री कार्यालय आया था और उसने वहां अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। वह कुछ दूरी पर बैठकर काम कर रहा था। तभी सामने आया एक बंदर मोटरसाइकिल पर बैठ गया और फिर वहां खड़ी मोटरसाइकिलों में बैग ढूंढने लगा। उसे शराफत हुसैन की मोटरसाइकिल में एक बैग मिला और वह उसे लेकर भाग गया।

बैग में एक लाख रुपये थे और जब हुसैन को एहसास हुआ कि उसका बैग गायब है तो वह घबरा गया। तब तक बंदर पास के एक पेड़ पर चढ़ गया था। मौके पर जुटी भीड़ ने बंदर से बैग छुड़ाने की कोशिश की। कुछ समय बाद बंदर को भगाया गया और हुसैन पैसे सहित अपना बैग वापस पाने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें-

जिला प्रशासन ने कहा कि शाहाबाद में बंदरों के बढ़ते आतंक को देखते हुए अब बंदरों को पकड़ने के लिए एक टीम लगाई जाएगी। शाहाबाद के उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बंदरों के आतंक से निपटने के लिए तहसील स्तर पर बंदरों को पकड़कर जंगलों में छोड़ा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।