1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लालू के दामाद का टिकट कटा, कन्नौज सीट से अब अखिलेश यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

लालू के दामाद का टिकट कटा, कन्नौज सीट से अब अखिलेश यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Apr 24, 2024 07:15 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 11:53 pm IST

समाजवादी पार्टी ने अब कन्फर्म कर दिया है कि यूपी की कन्नौज सीट से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को ही इस सीट से लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था। हालांकि, अब उनका टिकट काट दिया गया है।

अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव।- India TV Hindi
अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव। Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का चुनाव करीब है। इस चुनाव में शुरू से ही समाजवादी पार्टी एक के बाद एक उम्मीदवारों को बदल रही है। अब पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बता दें कि सपा ने पहले इस सीट से लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था। हालांकि, अब उनका टिकट कट गया है और अखिलेश यादव ने खुद इस सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

कल नामांकन दाखिल करेंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी ने भी इस बात को कंफर्म कर दिया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीते सोमवार को कन्नौज से तेज प्रताप के नाम का ऐलान किया गया था। अब समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर के जानकारी दी है कि अखिलेश यादव कल अपराह्न 12 बजे कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

सुब्रत पाठक से होगा मुकाबला

लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज सीट पर अखिलेश यादव का मुकाबला भाजपा के सुब्रत पाठक से होगा। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में कन्नौज सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश ने आजमगढ़ सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2022 में उन्होंने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सांसदी से इस्तीफा दे दिया था। 

कब होंगे कन्नौज में चुनाव?

लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंगे। यूपी की 80 विभिन्न सीटों पर बारी-बारी से सातों चरण में चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गई है। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। कन्नौज सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे। 

  • पहला चरण- 19 अप्रैल 
  • दूसरा चरण- 26 अप्रैल 
  • तीसरा चरण- 7 मई 
  • चौथा चरण- 13 मई
  • पाचवां चरण - 20 मई
  • छठा चरण- 25 मई
  • सातवां चरण - 1 जून
  • नतीजे- 4 जून

ये भी पढ़ेंयूपी: हाथरस से BJP सांसद राजवीर दिलेर का हार्ट अटैक से निधन, पार्टी ने काटा था टिकट


VIDEO: अमेठी से प्रियंका गांधी के पति के चुनाव लड़ने की मांग, लगे पोस्टर- रॉबर्ट वाड्रा अब की बार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।