1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे डिंपल यादव समेत 171 यात्री

लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे डिंपल यादव समेत 171 यात्री

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 14, 2025 11:43 am IST,  Updated : Sep 14, 2025 12:06 pm IST

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान पूरी रफ्तार पकड़ने के बावजूद टेक ऑफ नहीं कर सका। इसमें 171 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य मौजूद थे। हालांकि, कैप्टन की सूझबूझ से हादसा टल गया।

indigo- India TV Hindi
लखनऊ में इंडिगो का विमान टेक ऑफ नहीं कर सका Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार के दिन बड़ा हादसा टल गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर एक विमान टेक ऑफ नहीं कर सका। रनवे पर इस विमान ने पूरी रफ्तार पकड़ ली थी, लेकिन उड़ान नहीं भर सका। इस विमान पर अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी सवार थीं। विमान में कुल 171 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद सभी यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया। यह विमान इंडिगो का था। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2111 लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। रनवे पर पूरी रफ्तार पकड़ने के बावजूद प्लेन टेकऑफ नहीं कर सका। ऐसे में पायलट ने अंतिम छोर पर विमान रोका। पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया।

किस साल तकनीकी खराबी के कितने मामले

वर्ष
तकनीकी खराबी के मामले
2021
514
2022
528
2023
448
2024
421
2025 (जून तक)
183

2025 में विमान में तकनीकी खराबी के बड़े मामले

  • 16 जून: हांगकांग से दिल्ली (AI 315) - तकनीकी संदेह पर वापस लौटा।
  • 17 जून: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई - इंजन खराबी, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग।
  • 20 जून: अहमदाबाद क्रैश (AI 171) - टेकऑफ के बाद तकनीकी फेलियर से 260 मौतें (बोइंग 787 में दरवाजे की समस्या की पुरानी चेतावनी)।
  • 23 जुलाई: कोझिकोड से दोहा - टेकऑफ रोल में खराबी, वापस लौटा।
  • 23 जुलाई: दिल्ली से मुंबई (एयर इंडिया एक्सप्रेस) - कॉकपिट स्क्रीन गड़बड़ी, उड़ान रद्द।
  • 31 अगस्त: दिल्ली से इंदौर - इंजन में आग का अलर्ट, इमरजेंसी लैंडिंग।
  • 11 सितंबर: दिल्ली से सिंगापुर - केबिन कूलिंग समस्या, 200+ यात्री उतारे गए, 6 घंटे देरी।
  • 12 सितंबर: स्पाइसजेट (कांडला से मुंबई) - लैंडिंग गियर का पहिया गिरा, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग (सभी सुरक्षित)।

यह भी पढ़ें-

11 साल के मासूम ने बेल्ट से फंदा लगाकर दी जान, इकलौते बेटे को इस हाल में देख चीख उठी मां

लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिली ऐसी चीज, तुरंत कर लिया गया गिरफ्तार, आप ऐसी गलती कभी नहीं करना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।