1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'CM आवास के पास आग लगाई तो थाना खाली होगा...' योगी सरकार के खिलाफ साजिश रचने वाला गिरफ्तार

'CM आवास के पास आग लगाई तो थाना खाली होगा...' योगी सरकार के खिलाफ साजिश रचने वाला गिरफ्तार

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 08, 2024 08:14 am IST,  Updated : Aug 08, 2024 08:14 am IST

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। महिला ने सुनील कुमार के कहने पर ऐसा किया था।

Sunil- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर (बाएं) आरोपी सुनील (दाएं) Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास महिला के आग लगाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला को उकसाया गया था। पुलिस ने उकसाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सुनील कुमार नाम का आरोपी उन्नाव के पुरवा इलाके का रहने वाला है। लखनऊ पुलिस के अनुसार सुनील ने सरकार की छवि धूमिल करने, पुलिस और सरकार के खिलाफ जनाक्रोश फैलाने के उद्देश्य से महिला क़ो आत्मदाह करने के लिए उकसाया था।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। महिला ने सुनील कुमार के कहने पर ऐसा किया था। गौतम्पल्ली पुलिस ने महिला और सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

गौतम्पल्ली थाने के दरोगा बागेश कुमार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 49, 226, 131 और 61 के तहत गौतम्पल्ली थाने में मामला दर्द किया गया है। पुलिस को महिला के मोबाइल से चार मुख्य वॉइस रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनमें सुनील महिला को आत्मदाह के लिए उकसाता और उसकी पूरी प्लानिंग बताता सुनाई दे रहा है। सुनील कुमार ने महिला के कहा था कि मुख्यमंत्री आवास के पास आग लगाओगी तो पूरा थाना खाली हो जाएगा। नए अधिकारी जो आएंगे वो तुम्हारे आगे-पीछे घूमेंगे। आरोपी ने उन्नाव के पुरवा थाने के पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने के लिए लाग लगवाई थी। खुद को आग लगाने वाली महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। वह अभी भी लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। 

पूरी तैयारी कराई

आरोपी सुनील ने महिला से फोन पर यह भी कहा कि तुम स्कूटी खराब होने की बात कहकर पहले ही पेट्रोल ले लेना। लखनऊ में पेट्रोल नहीं मिलेगा। आरोपी ने अंत में महिला से कहा कि करो। इसके बाद महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। महिला अपने साथ अपने एक साल के बेटे को लेकर भी आई थी। 

यह भी पढ़ें-

BJP नेता के घर हुई लूट, पूरे परिवार को बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम; सुरक्षा में तैनात हैं 6 पुलिसकर्मी

ग्रेटर नोएडा में वसूली करते पकड़ा गया ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर बर्खास्त, डीसीपी समेत कई पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।