1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में फ्लैट में मिलीं तीन लाशें, कपड़ा व्यापारी ने पत्नी-बेटी संग दी जान, सुसाइड नोट में क्या लिखा?

लखनऊ में फ्लैट में मिलीं तीन लाशें, कपड़ा व्यापारी ने पत्नी-बेटी संग दी जान, सुसाइड नोट में क्या लिखा?

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 30, 2025 10:32 am IST,  Updated : Jun 30, 2025 10:39 am IST

लखनऊ के एक फ्लैट में तीन लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी ने अपनी पत्नी शुचिता और बेटी ख्याति के साथ जहर खाकर जान दे दी।

lucknow family suicide- India TV Hindi
मृतका शुचिता रस्तोगी Image Source : INDIA TV

यूपी के लखनऊ में सोमवार सुबह एक कपड़ा व्यापारी के घर में तीन लोगों की लाशें मिली जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी समेत नाबालिग बेटी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी, पत्नी सुचिता रस्तोगी और उनकी 16 साल की बेटी ख्याति रस्तोगी ने रविवार की रात जहर खाकर सुसाइड कर लिया। घर से मिले सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी और भारी लोन का जिक्र किया गया है। 

आर्थिक तंगी और कर्ज ने किया मजबूर

घटना लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के नक्खास स्थित अशरफाबाद इलाके में हुई। यहां स्थित एक फ्लैट से तीनों की लाश मिली हैं। जानकारी के मुताबिक शोभित की कपड़े की दुकान राजाजीपुरम में थी और वह एक बड़े व्यापारी थे। हालांकि, आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव ने उन्हें इस हद तक मजबूर कर दिया कि उन्होंने परिवार सहित यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस को कैसे हुई घटना की जानकारी?

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लोन न चुका पाने के कारण परिवार आर्थिक तनाव से गुजर रहा था। पुलिस को शोभित के भाई शेखर रस्तोगी ने सुबह सूचना दी कि उनका भाई शोभित, भाभी सुचिता और भतीजी ख्याति अपने फ्लैट में बेहोश पड़े हैं। सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।  

पुलिस जांच में पता चला कि ख्याति ने आत्महत्या से पहले अपने चाचा को मोबाइल पर कॉल कर जहर खाकर जान देने की बात कही थी। शेखर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस और परिवार वाले फ्लैट पर पहुंचे, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

पड़ोसियों ने क्या बताया?

शोभित की पत्नी शुचिता एक हाउस वाइफ थीं और बेटी ख्याती 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। पड़ोसियों का कहना है कि शोभित ने दुकान में घाटा आने के चलते लोन लिया था लेकिन उसकी किस्तें वह समय से नहीं चुका पा रहा था। ऐसे में वह परेशान रहता था। उसने कई बार इस बात का जिक्र भी किया था।  

यह भी पढ़ें-

साहिबा बानो से बनी खुशी तिवारी, शादी के लिए इंद्र कुमार को जबलपुर से बुलाया कुशीनगर, फिर करा दिया मर्डर

'गाड़ी में कौन बैठेगा...', इस बात पर हुआ झगड़ा, बेटे ने निकाला रिवॉल्वर और बाप को मार दी गोली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।