1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में BJP की महिला समर्थकों ने निकाला मार्च

डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में BJP की महिला समर्थकों ने निकाला मार्च

 Published : Aug 01, 2025 11:23 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 11:23 pm IST

मौलाना साजिद रशीदी द्वारा हाल ही में एक मस्जिद में डिंपल यादव के पहनावे पर की गई विवादास्पद टिप्पणी और इस मुद्दे पर विपक्षी नेताओं की ‘चुप्पी’ के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया।

dimple yadav- India TV Hindi
डिंपल यादव Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला समर्थकों ने समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ एक मौलवी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तिरंगा, भगवा झंडे, तख्तियां और बेलन लेकर शुक्रवार को मार्च निकाला। एक बयान के अनुसार, मौलाना साजिद रशीदी द्वारा हाल ही में एक मस्जिद में डिंपल यादव के पहनावे पर की गई विवादास्पद टिप्पणी और इस मुद्दे पर विपक्षी नेताओं की ‘चुप्पी’ के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया।

मौलवी पर साधा निशाना

विधायक सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “भारत में नारी शक्ति निर्बल नहीं, वह सृजन, संस्कार और संस्कृति की जीवंत प्रतीक है।” उन्होंने मौलवी पर निशाना साधते हुए कहा, “जो परंपराओं और नारी गरिमा का अपमान करते हैं, वे न संस्कृति के साधक हैं, न राष्ट्र के सेवक। मौलाना की टिप्पणी हो या विपक्ष की चुप्पी, यह केवल विचारधारा की दरिद्रता नहीं, राष्ट्र विरोध है।”

25 होनहार बेटियों को लैपटॉप देकर किया सम्मानित 

राजेश्वर सिंह ने कहा, “जो लोग भारतीय संस्कृति, साड़ी जैसे पारंपरिक परिधानों और नारी गरिमा का उपहास उड़ाते हैं, वे कायर, आत्मविहीन और मूल्यहीन मानसिकता के वाहक हैं।” उन्होंने कहा, “हम ऐसी राजनीति और उन दलों का विरोध करते हैं जो तुष्टिकरण के लिए संस्कृति व महिलाओं के सम्मान को दांव पर लगा देते हैं।” भाजपा की महानगर इकाई के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, निगम पार्षद द्रौपदी रावत सहित कई महिला समर्थक इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। इस दौरान विधायक ने 25 होनहार बेटियों को लैपटॉप देकर सम्मानित भी किया। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

A फॉर अखिलेश, D फॉर डिंपल, M फॉर मुलायम... सपा नेता ने बच्चों को पढ़ाई सियासी ABCD, VIDEO हुआ वायरल

डिंपल पर अभद्र टिप्पणी का मामला: मौलाना रशीदी को नेता ने दी धमकी, "माफी मांगो, नहीं तो 2 मिनट में ठीक कर देंगे"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।