नोएडा: Mahajan Imaging & Labs का अत्याधुनिक Diagnostic Centre नोएडा स्थित स्पेक्ट्रम मॉल सेंटर आज से ऑपरेशनल हो गया है। यह उत्तर प्रदेश में Mahajan Imaging & Labs का पहला सेंटर है। नोएडा के सेंटर का उद्घाटन 22 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। लेकिन ऑपरेशनल आज से हुआ। यहां एक ही छत के नीचे ब्लड टेस्ट से लेकर एक्स-रे और MRI तक की सुविधाएं अत्याधुनिक मशीनों के जरिए उपलब्ध हैं।
विधायक पंकज सिंह भी थे मौजूद
इस मौके पर नोएडा के विधायक पंकज सिंह और उनकी पत्नी भी मौजूद थे। पंकज सिंह ने इस सेंटर के ऑपरेशनल होने पर काफी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नोएडा के लोगों को एक अत्याधुनिक लैब मिला है। इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। उन्होंने इस अत्याधुनिक सेंटर के लिए महाजन दंपत्ति को शुभकामनाएं दी।
एक छत के नीचे टेस्ट की सारी सुविधाएं
बता दें कि नोएडा से पहले Mahajan Imaging & Labs के ब्रांच गुरुग्राम और दिल्ली तक ही सीमित थे। लेकिन इसका विस्तार करते हुए यूपी में भी सेंटर खोलने का फैसला लिया गया। Mahajan Imaging & Labs के डॉ. हर्ष महाजन ने बताया कि नोएडा में बड़ी संख्या में कॉरपोरेट और मीडिया ऑफिस हैं, ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य जांच की गुणवत्तापूर्ण और बेहतर सुविधा के लिए अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही छत के नीचे टेस्ट की सारी सुविधाएं उन्हें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महाजन लैब के कई सेंटर पहले से हैं, लेकिन नोएडा में यह पहला सेंटर है।

उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हर एक व्यक्ति तक हेल्थ केयर सर्विस पहुंचे। बेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ ही इमपेथी के साथ काम करना ही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हमने एडवांस रेडियोलॉजी ज्योनॉमिक्स इमेजिंग एंड लैब्स को एक साथ जोड़ा है ताकी एक ही छत के नीचे सभी टेस्ट और कम समय मे बेहतर रिजल्ट और रिपोर्ट मिल सके।
अत्याधुनिक उपकरणों के साथ-साथ इंटीरियर भी बेहद खास
एक ओर जहां इस लैब में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं वहीं इसका इंटीरियर भी बेहद खास है। इसे भारतीय संस्कृति की थीम पर तैयार किया गया है। इसमें Mahajan Imaging & Labs की ऋतु महाजन ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि इस सेंटर का इंटीरियर डिजाइन उन्होंने खुद किया है। उनका कहना है कि थीम का उद्देश्य मरीजों को मेडिकल फैसिलिटी के बजाय किसी सांस्कृतिक केंद्र जैसा अनुभव देना है, जिससे उनके मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। आमतौर पर देखा जाता है कि हेल्थ फैसिलिटी सेंटर में जाने पर वहां के इंटीरियर भी मरीजों के मन पर गहरा असर डालते हैं। लेकिन हमने इस सेंटर को एक पॉजिटिव फील देने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें: