1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में नौकरानी ने काम के पहले ही दिन चोरी किया फोन, फ्लैट के CCTV में कैद हुई घटना

गाजियाबाद में नौकरानी ने काम के पहले ही दिन चोरी किया फोन, फ्लैट के CCTV में कैद हुई घटना

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 27, 2026 12:24 pm IST,  Updated : Jul 27, 2026 12:24 pm IST

गाजियाबाद में एक नौकरानी फ्लैट में काम करने के लिए आई थी। काम के पहले ही दिन नौकरानी ने फ्लैट से मोबाइल चोरी कर लिया। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

Ghaziabad- India TV Hindi
मोबाइल चोरी करती नौकरानी Image Source : REPORTER INPUT

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फेमस सोसाइटी के फ्लैट में काम के पहले ही दिन नौकरानी ने मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। नौकरानी को पता नहीं लगा लेकिन उसकी ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। 

क्या है पूरा मामला?

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी से चोरी का एक मामला सामने आया है। यहां एक नौकरानी ने फ्लैट में काम के पहले ही दिन मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पूरी वारदात फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोप है कि नौकरानी ने मौका मिलते ही मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया और वहां से फरार हो गई।

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस आरोपी नौकरानी की तलाश में जुटी हुई है। एक बार फिर यह घटना घरों में काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने और उन्हें रखने से पहले पूरी जानकारी जुटाने की जरूरत को उजागर करती है।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि फ्लैट के लिविंग रूम में एक मोबाइल डाइनिंग टेबल पर रखा हुआ है। इसी दौरान महिला एक बच्चे को गोद में लिए वहां आती है और फौरन मोबाइल पर हाथ साफ कर देती है। इसके बाद महिला फ्लैट और सोसाइटी से तेजी से बाहर निकलती है। महिला को इस बात की भनक नहीं लगती कि वह चोरी करते हुए फ्लैट के सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। हालांकि अब पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है।

महिला चोर के इस सीसीटीवी को देखकर सोसाइटीवासी भी दंग हैं। घर में आमतौर पर नौकरानी जब काम करती हैं तो उन पर हर समय पैनी नजर रख पाना संभव नहीं होता। ऐसे में अगर कोई महिला नौकरी के पहले ही दिन इस तरह की घटना को अंजाम दे तो बाकी लोगों का भरोसा अपनी नौकरानियों पर जरूर डगमगा जाता है। फिलहाल महिला ने ये चोरी क्यों की और उसने मोबाइल ही क्यों चुराया, ये तो गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में ही सामने आ पाएगा। सोसाइटी में ये मामला जरूर चर्चा में बना हुआ है।

इससे पहले नोएडा पुलिस ने बाइक और मोबाइल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया था और 8 लोग गिरफ्तार हुए थे। (रिपोर्ट- जुबैर अख्तर)

ये भी पढ़ें-

मथुरा पुलिस को ​मिली बड़ी कामयाबी, दो 2 करोड़ 90 लाख रुपए की चोरी का खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।