1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यात्री ने की फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश, उतरते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

यात्री ने की फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश, उतरते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 30, 2026 11:18 am IST,  Updated : Mar 30, 2026 11:18 am IST

वाराणसी पुलिस ने एक युवक को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने यात्रा के दौरान विमान का गेट खोलने की कोशिश की थी। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विमान का गेट खोलने की कोशिश करने पर युवक गिरफ्तार। - India TV Hindi
विमान का गेट खोलने की कोशिश करने पर युवक गिरफ्तार। Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE

वाराणसी: बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक यात्री को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से आए इंडिगो ने यात्रा के दौरान विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी। हालांकि विमान के चालक दल ने उसे अपनी सीट पर बैठा दिया। वहीं विमान के वाराणसी पहुंचने के बाद युवक फिर से दरवाजे पर पहुंच गया, जिसके बाद इंडिगो प्रबंधन की तरफ से मामले की शिकायत की गई थी। शिकायक के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहली बार यात्रा कर रहा था, जिस वजह से काफी घबराया हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

यात्रा के दौरान गेट खोलने की कोशिश

घटना की जानकारी देते हुए फूलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अदनान के रूप में हुई है, जो शनिवार रात बेंगलुरु से इंडिगो की ऊड़ान 6E 185 में सवार हुआ था। विमानन कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, यात्रा शुरू होते ही युवक ने विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन चालक दल के सदस्यों ने उसे रोका और बिठा दिया। वाराणसी में उतरने के बाद, वह फिर से दरवाजे के पास पहुंचा, जिसके बाद चालक दल ने हस्तक्षेप करके उसे रोक दिया। 

युवक को एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार 

एसएचओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इंडिगो प्रबंधन की ओर से इस घटना के बारे में शिकायत मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने युवक को बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह उसकी पहली हवाई यात्रा थी। यात्री के मुताबिक वह घबराया हुआ था, जिसके कारण उसने ऐसा किया होगा। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब पुलिस के मुताबिक यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

नागपुर मेट्रो की पटरी पर पहुंच गई साही, रेस्क्यू टीम को कई किमी दौड़ाया; जंगल में छोड़ने तक का VIDEO वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।