1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला दोस्त को ले गया होटल, फिर गला दबाकर मार डाला, यूपी के प्रयागराज की वारदात

महिला दोस्त को ले गया होटल, फिर गला दबाकर मार डाला, यूपी के प्रयागराज की वारदात

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 16, 2024 07:57 am IST,  Updated : Sep 17, 2024 02:06 pm IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक होटल में महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई है। महिला के हत्यारे दोस्त ने पुलिस को खुद हत्या की जानकारी दी है।

प्रयागराज में होटल में महिला की हत्या। - India TV Hindi
प्रयागराज में होटल में महिला की हत्या। Image Source : INDIA TV

भारत के विभिन्न इलाकों में एक के बाद एक अपराध की खबरें सामने आती रहती हैं। पुलिस अपराध होने के बाद जांच करती है और अपराधी को पकड़ती है। हालांकि, एक केस ऐसा भी सामने आया है जहां शख्स महिला मित्र की हत्या के बाद खुद पुलिस थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। दरअसल, ये घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की है। यहां एक शख्स ने होटल के कमरे में अपनी महिला मित्र की गला दबाकर हत्या कर दी है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले को।

होटल में महिला का शव बरामद

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज में एक महिला की होटल के कमरे में गला दबाकर उसके दोस्त ने हत्या कर दी और खुद थाने पहुंचकर पुलिस को इस हत्या की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची और उसने होटल में महिला के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्यों कर दी हत्या?

इस घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है कि हत्यारे ने अपनी महिला दोस्त की हत्या कर दी और इसकी जानकारी खुद थाने आकर दी। हत्यारे ने पूछताछ में बताया कि महिला उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी और 5 लाख रुपये मांग रही थी। पैसे न देने पर महिला हमेशा युवक को मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इसलिए युवक ने उसे मार डाला।

शादीशुदा थी महिला

फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोपी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सोरांव थाना इलाके के एक होटल का है। जानकारी के मुताबिक महिला सुमन देवी शादीशुदा थी और अपने प्रेमी के साथ होटल में आई थी।

ये भी पढ़ें- अयोध्या में हड़पी जा रही मांझी जाति के किसानों की जमीन, समाजवादी पार्टी ने लोढ़ा समूह पर साधा निशाना


बरेली में बरावफात के जुलूस का बदला गया रास्ता, अंजुमन के रास्ते के लेकर मचा बवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।