1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. न्यू ईयर पार्टी मनाने गया युवक हो गया लापता, खोजबीन के बीच नाले में मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

न्यू ईयर पार्टी मनाने गया युवक हो गया लापता, खोजबीन के बीच नाले में मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 02, 2026 02:19 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 02:19 pm IST

नए साल की पार्टी में शामिल होकर लौट रहा एक युवक गायब हो गया। इसके बाद दूसरे दिन युवक का शव सड़क के किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

न्यू ईयर की पार्टी...- India TV Hindi
न्यू ईयर की पार्टी मनाने गए युवक का शव गड्ढे में मिला (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PEXELS

नए साल के दिन जहां पूरी दुनिया शोर-शराबे और जश्न में मशगूल थी वहीं, यूपी के बलिया जिले के रहने वाले एक युवक के परिवार के सदस्यों के लिए यह दिन मनहूस बन गया। बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में नए साल की पार्टी मनाने गए विजय शुक्ल का शव एक गड्ढे में पड़ा मिला।

मृतक के घर और मोहल्ले में शोक का माहौल

पुलिस के अनुसार, बांसडीह-सहतवार मार्ग पर दरांव गांव में गुरुवार को रात में सड़क के किनारे गड्ढे में पिंडहरा (पाण्डेय के पोखरा) गांव के 36 वर्षीय विजय शुक्ल का शव मिला। कोतवाली प्रभारी प्रवीन कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के घर और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

न्यू ईयर पार्टी के बाद लापता हो गए थे विजय

विजय शुक्ल 31 दिसम्बर को एक रेस्टोरेंट में न्यू ईयर की पार्टी करने गए थे। इसके बाद वह लापता हो गए थे। परिवार के लोगों की खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने गुरुवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी। विजय की बहन की तहरीर पर गुरुवार की शाम गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया।

अंधेरे में नाले के गड्ढे में गिरने की आशंका

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आशंका है कि अंधेरा होने के कारण विजय नाले के गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि न्यू ईयर पार्टी के बाद विजय किसके साथ था और वह वहां से कैसे और किस हालत में निकला।

यह भी पढ़ें-

गर्लफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक, तो मौत को गले लगाने चला, सुसाइड से पहले ही कर बैठा कांड

मैनपुरी में नए साल का 'खूनी आगाज', दिनदहाड़े लूट के दौरान पति-पत्नी को मारी गई गोली, मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।