1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. घर में रहने नहीं देती थी, मायके वाले को बुलाकर पिटवाया, बहू से आहत बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

घर में रहने नहीं देती थी, मायके वाले को बुलाकर पिटवाया, बहू से आहत बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 19, 2023 04:05 pm IST,  Updated : Sep 19, 2023 04:05 pm IST

मथुरा के एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। बुजुर्ग अपनी बहू और उसके मायके वालों के उत्पीड़न से तंग आ गया था। बुजुर्ग के पास से सुसाइड नोट मिला है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के मथुरा से गमगीन कर देने वाली खबर आई है। यहां के एक बुजुर्ग ने अपनी बहू और उसके मायके वालों के उत्पीड़न से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग के पास से सुसाइड नोट मिला है। इससे पता चला कि अपनी बहू और उसके चार परिजनों द्वारा की गई मारपीट, अभद्रता और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर बुजुर्ग ने आत्महत्या का कदम उठाया। 

मृतक की जेब से मिले दस्तावेज

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नगर मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार को नरहौली पुल के पास एक बुजुर्ग के ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त हाईवे थाना क्षेत्र के गांव बाजना-परखम निवासी 60 वर्षीय किसान स्वरूप सिंह के रूप में हुई। स्वरूप सिंह के पुत्र ने पत्नी सहित उसके मायके के चार लोगों पर पिता को मारने-पीटने,जलील करने और उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। बेटे ने आरोप लगाया है कि इन्होंने ही आत्महत्या के लिए उकसाया। 

सुसाइड नोट में लगाया आरोप

पुलिस सुसाइड नोट और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि बुजुर्ग की बहू आए दिन उनसे विवाद करती थी। घर में रहने नहीं देती थी और कुछ दिन पहले उसने अपने मायके वालों को बुलाकर स्वरूप सिंह की पिटाई भी करा दी थी। इससे वह काफी आहत थे और सोमवार को बिना बताए घर से बाहर निकल गए थे। एसपी ने बताया कि स्वरूप सिंह की जेब से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। सिंह के बेटे ने भी अपनी पत्नी व उसके मायके के चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।