Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 19 मार्च और 20 मार्च को जाना है वृंदावन? पहले पढ़ लीजिए ये खबर, सख्त डायवर्जन प्लान हुआ लागू

19 मार्च और 20 मार्च को जाना है वृंदावन? पहले पढ़ लीजिए ये खबर, सख्त डायवर्जन प्लान हुआ लागू

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Mar 17, 2026 02:42 pm IST, Updated : Mar 17, 2026 02:46 pm IST

अगर आप 19 मार्च और 20 मार्च को मथुरा-वृंदावन जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर क्षेत्र में सख्त डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

mathura vrindavan traffic diversion- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक फोटो।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 और 20 मार्च 2026 को वृन्दावन एवं मथुरा की यात्रा पर आ रही हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए दोनों दिनों में सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर और वृंदावन क्षेत्र में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

मथुरा में इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार मथुरा शहर में लक्ष्मीनगर, कृष्णापुरी, एनसीसी तिराहा, टैंक चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, नया बस स्टैंड, भूतेश्वर, मसानी, डीग गेट और भरतपुर गेट सहित कई प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। खासकर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान चार पहिया, दो पहिया, ई-रिक्शा, ऑटो और भारी/कॉमर्शियल वाहनों को निर्धारित मार्गों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। रोडवेज बसों और भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से जैसे एनएच-19 और जयगुरुदेव अंडरपास होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।

वृंदावन में इन क्षेत्रों में बंद रहेगा यातायात

वहीं, वृंदावन क्षेत्र में भी सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं। पानीगांव चौराहा, अटल्ला चौराहा, छटीकरा, राल तिराहा, केशवधाम, इस्कॉन मंदिर मार्ग, रमणरेती, सौ-सैया और परिक्रमा मार्ग सहित कई प्रमुख स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परिक्रमा मार्ग पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान पूर्ण रूप से यातायात बंद रहेगा।

भारी-कॉमर्शियल वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन रूट

प्रशासन ने भारी और कॉमर्शियल वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन रूट भी निर्धारित किए हैं। छटीकरा, गोकुल रेस्टोरेंट और यमुना एक्सप्रेस-वे से आने-जाने वाले वाहनों को मथुरा-बरेली हाईवे और अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना होगा। हालांकि, फायर सर्विस, एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि वीवीआईपी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके। (रिपोर्ट: विपिन सारस्वत)

ये भी पढ़ें- LPG कालाबाजारी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 FIR और 10 लोग गिरफ्तार

आजम खान का पैगाम सुनाकर फंसे सपा नेता, केस दर्ज; की थी ईद न मनाने की अपील

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement