1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'हिंदू बहनों से कलमा पढ़वाया तो जीभ काट दूंगा', मौलाना तौकीर रजा को दिनेश शर्मा ने दी धमकी

'हिंदू बहनों से कलमा पढ़वाया तो जीभ काट दूंगा', मौलाना तौकीर रजा को दिनेश शर्मा ने दी धमकी

 Published : Jul 16, 2024 06:31 pm IST,  Updated : Jul 16, 2024 06:31 pm IST

पिछले दिनों मौलाना तौकीर रजा ने सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने और 23 हिंदू लड़के और लड़कियों का सामूहिक विवाह कराने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि 21 जुलाई को एक साथ 5 लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाएगा।

maulana taukir raza- India TV Hindi
मौलाना तौकीर रजा Image Source : FILE PHOTO

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने हजारों हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ बरेली जाकर मौलाना तौकीर रजा की जीभ काटने की धमकी दी है। उन्होंने कहा हिंदू बहनों से कलमा पढ़वाया तो जीभ काट दूंगा। मौलाना तौकीर रजा की हिंदू लड़के लड़कियों का धर्म परिवर्तन और कलमा पढ़वाए जाने के बयान को लेकर दिनेश शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौलाना को कड़ी सजा दी जाए। मौलाना के ठिकानों और संपत्ति की जांच कराई जाए। इसके ठिकानों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए।

'बरेली में आपको रहने लायक नहीं छोड़ेंगे'

उन्होंने आगे कहा कि ये लोग हिंदुस्तान का खाते हैं और गुण पाकिस्तान का गाते हैं। उन्होंने मौलाना को धमकी देते हुए कहा कि एक भी हिंदू लड़के और लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया तो बरेली आकर हजारों समर्थकों की जीभ काट लूंगा। उन्होंने आगे कहा, मौलाना होकर इस प्रकार का बयान देता है। धर्म परिवर्तन करा के देख लें, हमारे हिंदू भाई बरेली में आपको रहने लायक नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान में दंगा भड़काने का काम किया जा रहा है। यह हिंदुओं का देश है और हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने की बात की जा रही है। हमारे जीते जी कोई इस का प्रकार का काम नहीं कर सकता।

प्रेमी जोड़ों के सामूहिक धर्म परिवर्तन की तैयारी में तौकीर रजा

बता दें कि पिछले दिनों इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के मौलाना तौकीर रजा ने सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने और 23 हिंदू लड़के और लड़कियों का सामूहिक विवाह कराने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि 21 जुलाई को एक साथ 5 लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाएगा।

तौकीर रजा ने कहा था कि कई ऐसे प्रेमी जोड़े उनके संपर्क में हैं, जो इस्लाम को अपनाकर अपनी पसंद के मुस्लिम लड़के और लड़की से शादी करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि हमने पिछले दो साल से इस बात को लेकर पाबंदी लगाई थी कि अगर कोई लालच या इश्क में पड़कर इस्लाम कबूल करना चाहता है, तो उसको तवज्जो नहीं दी जाएगी। लेकिन अब ऐसे कई लड़के-लड़कियां हैं, जो लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। हिंदू, इस्लाम या किसी भी मजहब में इस बात को लेकर इजाजत नहीं दी जाती है कि शादी से पहले लड़के-लड़की एक दूसरे के साथ रहें, लेकिन कानून में इसको लेकर दिक्कत नहीं है। (IANS इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

'कर्नाटक में मुसलमानों को कांग्रेस ने दिया OBC कोटा, हरियाणा में BJP नहीं होने देगी ऐसा', चुनाव से पहले बोले शाह

दीवारों पर छींटे, खून से तरबतर लाश... मुकेश सहनी के पिता को किसने मारा, 3 खाली ग्लास का कनेक्शन क्या है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।