1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मां की डांट पर साइकिल से 800 किलोमीटर दूर दादा से मिलने जौनपुर निकले दो मासूम भाई, हाथरस पुलिस ने परिवार से मिलाया

मां की डांट पर साइकिल से 800 किलोमीटर दूर दादा से मिलने जौनपुर निकले दो मासूम भाई, हाथरस पुलिस ने परिवार से मिलाया

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Oct 18, 2026 08:02 am IST,  Updated : Oct 18, 2026 08:02 am IST

मां के डांटने पर दो मासूम भाई अपने दादा से मिलने के लिए अलीगढ़ से जौनपुर जाने के लिए जिसके बाद हाथरस में पुलिस की नजर उनपर पड़ने पर दोनों से पूछताछ के बाद उनको सकुशल वापस पाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Hathras- India TV Hindi
हाथरस पुलिस ने बच्चों को परिजनों को सौंपा। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मां के डांटने से नाराज होकर अलीगढ़ से जौनपुर जाने के लिए निकले साइकिल से निकले दो मासूम भाईयों को पुलिस ने जब रोककर उनसे पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। इस अनोखे मामले में पुलिस ने दोनों भाईयों को वापस परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद दोनों बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू निकल आए। पुलिस से जानकारी मिलने के बाद दोनों मासूम बच्चों को लेने के लिए उनके परिजन हाथरस के थाना सिकंदराराऊ पहुंचे थे। इसमें घर से दादा से मिलने जौनपुर के लिए साइकिल से निकले दोनों भाईयों में एक की उम्र 7 साल जबकि एक 13 साल का है।

पुलिस ने रात में साइकिल से जाने की वजह पूछी तो दोनों बच्चों ने मां के डांटने की दी जानकारी

हाथरस में जब मां के डांटने पर घर से रूठकर दादा से मिलने 800 किलोमीटर दूर अलीगढ़ से जौनपुर जाने के लिए निकले दो मासूम बच्चों 13 साल के अभिनव और 7 साल का अक्षय को हाथरस पुलिस ने थाना सिकंदराराऊ के अलीगढ़ रोड से होकर उनको निकलते हुए देखा तो उसके बाद दोनों मासूमों बच्चों को पुलिस ने रोककर जब रात में साइकिल से जाने की बात पूछी तो दोनों भाईयों ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपनी मां के डांटने के बाद घर से जौनपुर अपने दादा से मिलने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों मासूम बच्चों की बात सुनने के बाद उनको थाना सिकंदराराऊ लाने के साथ इसके बारे में उनके परिजनों को सूचना दी जिसमें उनको अपने लापता बच्चों की जानकारी मिलने के बाद आंखों से निकले खुशी के आंसू निकल आए।

बच्चों के पिता अभिषेक ने पुलिस का व्यक्त किया आभार

अलीगढ़ से जौनपुर के लिए मां के डांटने पर दादा से मिलने साइकिल से निकले दो मासूम बच्चों के सकुशल होने की जानकारी मिलने के बाद जहां उनके परिजनों ने राहत की सांस ली तो वहीं बच्चों के पिता अभिषेक ने किया हाथरस पुलिस का आभार व्यक्त जिसमें यह मामला हाथरस के थाना कोतवाली सिकंदराराऊ का है, जिसमें दोनों बच्चों अभिनव और अक्षय को पुलिस ने सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया है।

(रिपोर्ट - रवि चौधरी)

ये भी पढ़ें

ललितपुर में पति-पत्नी के शव घर के अंदर फंदे पर लटके मिले, घटना की जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर में 10.10 लाख रुपये की लूट की सूचना निकली फर्जी, कर्ज में डूबे युवक ने रची थी झूठी कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।