1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश उपचुनाव: जिस सीट पर दरोगा ने लहराई थी पिस्टल, तस्वीर हुई थी वायरल, वहां का क्या हाल है?

उत्तर प्रदेश उपचुनाव: जिस सीट पर दरोगा ने लहराई थी पिस्टल, तस्वीर हुई थी वायरल, वहां का क्या हाल है?

 Published : Nov 23, 2024 01:42 pm IST,  Updated : Nov 23, 2024 02:27 pm IST

उत्तर प्रदेश की मीरापुर विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। इसी सीट पर दरोगा ने पिस्टल लहराई थी और तस्वीर वायरल हो गई था। आइए जानते हैं क्या रहा इस सीट का हाल।

मीरापुर में उपचुनाव में क्या हुआ।- India TV Hindi
मीरापुर में उपचुनाव में क्या हुआ। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के तहत आने वाली मीरापुर विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान काफी विवाद हुआ था। यहां ककरौली गांव में दो समूह आपस में भिड़ गए और पथराव किया गया था। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी को हाथ में पिस्टल लेकर खड़े दिखाई दिए थे। अब मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं इस सीट पर कौन बाजी मार रहा है।

कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी की सुम्बुल राणा और RLD की मिथिलेश पाल के बीच है। बता दें कि आरएलडी और भाजपा एक साथ गठबंधन में हैं। मीरापुर से बहुजन समाज पार्टी ने शाहनजर, AIMIM ने मोहम्मद अरशद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के  जाहिद हुसैन को चुनाव मैदान में उतारा है।

कौन चल रहा आगे?

मीरापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। क्षेत्र में 24 में से 19 राउंड की गिनती हो चुकी है। RLD की मिथिलेश पाल को 65576 वोट मिले हैं। वह 20760 वोटों से आगे चल रही हैं। सपा की सुम्बुल राणा 44816 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जाहिद हुसैन को 18302  वोट मिले हैं। AIMIM के मोहम्मद अरशद को 16564 वोट मिले हैं।

अखिलेश ने उठाया था मुद्दा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पिस्टल लहराने वाले दारोगा को सस्पेंड करने की मांग की थी। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुये कहा था- “मीरापुर के ककरौली थानाध्यक्ष को निर्वाचन आयोग द्वारा तुरंत निलंबित किया जाए क्योंकि वो रिवॉल्वर से धमकाकर मतदाताओं को मतदान करने से रोक रहे हैं।'' इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी को रिवाल्वर के दम पर महिलाओं को मतदान करने से कथित तौर पर रोकते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- जिस प्रत्याशी के खिलाफ जारी किया गया फतवा, यूपी की सीसामऊ सीट पर लहरा दिया परचम

करहल सीट पर लालू और मुलायम के दामादों में चुनावी घमासान, जानें कौन चल रहा आगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।