1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 2 जनवरी को भी नहीं खुलेंगे स्कूल, 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किया आदेश

2 जनवरी को भी नहीं खुलेंगे स्कूल, 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किया आदेश

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 01, 2026 11:25 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 11:25 pm IST

भीषण ठंड के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में एक जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद कई जिलों में आठवीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। मेरठ में भी कलेक्टर ने आदेश जारी कर स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी किया।

School- India TV Hindi
स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में भारी ठंड के चलते कई जिलों में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। मेरठ और बागपत में दो जनवरी को भी आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 दिसंबर 2025 को आदेश जारी कर एक जनवरी तक सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी थी। इसके बाद अलग-अलग जिलों में छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों पर भी लागू रहेगा।

मेरठ, बागपत, आगरा में स्कूल बंद

मेरठ, बागपत और आगरा में भी कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। आगरा में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, बागपत में भी दो जनवरी को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में शनिवार के दिन भी कई स्कूलों में छुट्टी हो सकती है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

पूर्वी यूपी में 2 जनवरी तक घना कोहरा रहने के आसार हैं। जनवरी के पहले हफ्ते में उत्तर भारत में शीतलहर जारी रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी और बिहार में जनवरी में औसत से ज्यादा कोल्ड वेव रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान कई जगहों पर 4-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। कानपुर में बुधवार को न्यूतन तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 2-3 दिनों (2-4 जनवरी) में बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है, जिससे रात की ठिठुरन थोड़ी कम होगी। 

यह भी पढ़ें-

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों के तबादले, शिक्षा से लेकर राजस्व तक बदले गए चेहरे

ब्यायफ्रेंड से शादी के लिए हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गई लड़की, प्रेमी से कसम ली, परिवार से बात मनवाई तब उतरी

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।