1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: सौरभ के जन्मदिन पर मां बनी मुस्कान, साहिल के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

मेरठ: सौरभ के जन्मदिन पर मां बनी मुस्कान, साहिल के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 24, 2025 11:30 pm IST,  Updated : Nov 24, 2025 11:30 pm IST

मुस्कान ने अपने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। मुस्कान ने सौरभ के जन्मदिन पर ही दूसरी बेटी को जन्म दिया।

Muskan- India TV Hindi
मुस्कान और साहिल Image Source : PTI

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड मामले में जेल में बंद उसकी पत्नी मुस्कान ने सोमवार शाम मेडिकल कॉलेज में एक बच्ची को जन्म दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे प्रसव पीड़ा बढ़ने पर मुस्कान को मेडिकल कॉलेज लाया गया। उन्होंने बताया कि मुस्कान के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है, हालांकि परिवार का कोई भी सदस्य उससे मिलने अस्पताल नहीं पहुंचा।

प्रसूति विभाग की अध्यक्ष डॉ. शगुन ने बताया कि नवजात का वजन 2.4 किलोग्राम है और प्रसव बिल्कुल सामान्य हुआ। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मुस्कान की स्थिति पूरे दिन सामान्य रही और उस पर लगातार निगरानी रखी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार और वार्ड के आसपास पुलिस तैनाती बढ़ा दी गई है।

साहिल और मुस्कान ने की थी सौरभ की हत्या

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं और मेडिकल रिकॉर्ड भी नियमित रूप से संकलित किए जा रहे हैं। मुस्कान को अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उसके दोस्त साहिल के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय वह गर्भवती थी। पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी मुस्कान रस्तोगी ने तीन मार्च को साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी।

हत्या कर हिमाचल गए थे मुस्कान-साहिल

मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी। प्राथमिकी के मुताबिक, दोनों ने शव के चार टुकड़े कर उन्हें एक ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया था। वारदात के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए थे। बाद में, मुस्कान ने अपने परिजनों को अपराध की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। (इनपुट-पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

किले में तब्दील हुई अयोध्या, धर्म ध्वज स्थापना के लिए पीएम मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर कल ध्वज फहराएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।