1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. टोल प्लाजा का खौफनाक VIDEO, टोल मांगने पर कार ने महिला कर्मी को रौंदा

टोल प्लाजा का खौफनाक VIDEO, टोल मांगने पर कार ने महिला कर्मी को रौंदा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 14, 2024 12:07 pm IST,  Updated : May 14, 2024 12:11 pm IST

मेरठ में टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी पर कार चढ़ाने का वीडियो सामने आया है। महिला कर्मचारी कार के सामने खड़ी थी, तभी ड्राइवर ने उस पर कार चढ़ा दी और फरार हो गया। टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

कार ने महिला टोलकर्मी को कुचला- India TV Hindi
कार ने महिला टोलकर्मी को कुचला Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। यहां के काशी टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर की खुलेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। ड्राइवर ने टोल प्लाजा की एक महिला कर्मचारी को बहस के बाद अपनी कार से कुचलकर आगे निकल गया। घटना सोमवार शाम की है।

दरअसल, महिला कर्मचारी टोल टैक्स मांगने के लिए कार के आगे खड़ी थी, जिससे नाराज ड्राइवर ने कार आगे बढ़ा दी। हालांकि, महिला बोनट पर लटक गई। बाद में महिला को कुचलते हुए ड्राइवर फरार हो गया। महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ड्राइवर से टोल मांगने पर बहस

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। टोल प्लाजा मैनेजर के मुताबिक, झगड़ा तब शुरू हुआ जब कार के ड्राइवर से टोल मांगा गया। इसके बाद उस शख्स ने दुर्व्यवहार किया और स्टाफ सदस्य के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। सीसीटीवी में कैद हुई घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कर्मचारी कार ड्राइवर से बात कर रही है। वहीं, दूसरी महिला कर्मचारी कार के आगे खड़ी है। बातचीत के दौरान ड्राइवर ने अचानक कार की स्पीड बढ़ा दी, जिसके कारण कर्मचारी वाहन के बोनट पर गिर गई। 

कुछ दूर जाकर महिला नीचे गिरी

ये मंजर देख आस-पास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक ड्राइवर फरार हो गया। महिला कुछ दूर जाकर कार से नीचे गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 32 वर्षीय स्टाफ सदस्य को गंभीर चोटों के कारण मेरठ के सुभारती अस्पताल ले जाया गया। काशी टोल प्लाजा के मैनेजर की ओर से एक शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी ड्राइवर की पहचान करने के साथ उसकी गिरफ्तारी की कोशिश चल रही है।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।