1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: थार और ऑडी से निकली बारात, दूल्हे के दोस्तों ने जमकर मचाया तांडव, अब पुलिस चुन-चुनकर अक्ल ठिकाने लगा रही

Video: थार और ऑडी से निकली बारात, दूल्हे के दोस्तों ने जमकर मचाया तांडव, अब पुलिस चुन-चुनकर अक्ल ठिकाने लगा रही

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 17, 2025 04:29 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 06:00 pm IST

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी थार, ऑडी और अन्य कार में हुल्लड़बाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Meerut Car- India TV Hindi
कार में स्टंट करते युवक Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुल्लड़बाजी करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सिटी एसपी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों ने थार, ऑडी और कई अन्य कारों में बारात निकाली थी। उस समय जमकर हंगामा किया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

मामला मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र का है। यहां सौलना गांव के पास स्टंट बाजों का तांडव देखने को मिला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

युवकों ने किया जानलेवा स्टंट

वीडियो में स्टंट करते ये युवक न सिर्फ खुली सड़क पर पुलिस को चुनौती देते दिख रहे हैं, बल्कि गाड़ियों पर चढ़कर जानलेवा स्टंट करने के साथ-साथ हूटर भी बजा रहे हैं। इसके साथ ही वह तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इन युवकों की हरकतें न सिर्फ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं, बल्कि राहगीरों की जान जोखिम में डालने जैसी गंभीर लापरवाही भी दिखाती हैं। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

गुरुग्राम का वीडियो भी हुआ था वायरल

गुरुग्राम में एसयूवी से स्टंट करते हुए कुछ लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ी की छत पर पटाखे चलाते हुए और एक व्यक्ति रील बनाने के लिए दूसरी गाड़ी का ‘सनरूफ’ खोलता हुआ नजर आया था। गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। वायरल वीडियो में, अस्थायी नंबर वाली काले रंग की एक नयी कार में यह सबकुछ होता दिख रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कार की छत से पटाखे चलाए, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने साथ चल रही एक अन्य कार की ‘सनरूफ’ से इस घटना का वीडियो बनाया। उनके पीछे चल रही एक कार के चालक ने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

(मेरठ से हिमा अग्रवाल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

दो पैन कार्ड रखने के आरोप में आजम खान और उनके बेटे को 7 साल की सजा, एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला

यूपी में एक के बाद एक ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 24 घंटे के अंदर इन 5 शहरों में बदमाशों को दबोचा गया

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।