1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में एक के बाद एक ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 24 घंटे के अंदर इन 5 शहरों में बदमाशों को दबोचा गया

यूपी में एक के बाद एक ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 24 घंटे के अंदर इन 5 शहरों में बदमाशों को दबोचा गया

 Published : Nov 17, 2025 07:19 am IST,  Updated : Nov 17, 2025 12:30 pm IST

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। प्रदेश के 5 जिलों में एक बार फिर से पुलिस और बदमाशो के बीच एनकाउंटर हुआ है जिसमें कई अपराधियों को पकड़ा गया है।

UP POLICE ENCOUNTER- India TV Hindi
यूपी में पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर। Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से ताबड़तोड़ एनकाउंटर से अपराधियों का कलेजा कांप गया है। 24 घंटे के अंदर 5 शहरों में खूंखार बदमाशों के खिलाफ मुठभेड़ हुई है। यूपी के बुलंदशहर, प्रतापगढ़, सीतापुर और शाहजहांपुर में शातिर अपराधियों को घेरकर पुलिस ने एक्शन लिया है। अलग-अलग शहरों में 10 से ज्यादा बदमाशों को दबोचा गया है। ऑपरेशन लंगड़ा चलाकर पुलिस ने 5 बदमाशों को अरेस्ट किया है। आपको बता दें कि यूपी पुलिस और एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में बदमाशों के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

मेरठ में एनकाउंटर

यूपी एनकाउंटर में की बड़ी खबर मेरठ से आ रही है। यहां 3 वॉन्टेड क्रिमिनल्स को पुलिस ने अरेस्ट किया है। हस्तिनापुर थाना एरिया में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बदमाशों को घेरा। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस का बैरियर तोड़कर बाइक सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया। पुलिस और SWAT टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर तीनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है। बदमाशों के पास से बाइक और असलहा बरामद किया गया है। इन तीनों बदमाशों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था। तीनों पर कई संगीन मुकदमें दर्ज हैं। एक ही बाइक पर तीनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने फिराक में निकले थे जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए तीनों को अरेस्ट कर लिया है। एनकाउंटर में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्पॉट से असलहा और कारतूस बरामद किया है।

शाहजहांपुर में एनकाउंटर 

यूपी के शाहजहांपुर में भी STF की टीम ने बड़ा एनकाउंटर किया है। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 5 शातिर बदमाशों को अरेस्ट किया गया है। इलाके के वॉन्टेड अब्बास गाजी नाम के बदमाश के सीने में गोली मारी गई है, गोली आर-पार हो गई है। गंभीररूप से घायल बदमाश को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया है। बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को भी गोली लगी जिसका नाम प्रदीप चौहान है। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने पहले 2 बदमाशों को अरेस्ट किया था और उन्हीं से पूछताछ के आधार पर जाल बिछाया और 5 वॉन्टेड बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश अब्बास गाजी की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। आरोपियों के पास से असलहा और 25 हजार कैश बरामद किया गया है। खबर है कि इनके साथ का एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है।

बुलंदशहर में मुठभेड़

पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने 4 बदमाशों को दबोचा है। 2 बाइक पर ये चारों बदमाश क्राइम की वारदात को अंजाम देने निकले थे। तभी पुलिस टीम ने चेक पोस्ट पर चारों बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने अटैक कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। 2 बदमाशों को एनकाउंटर में गोली लगी है। पुलिस ने चारों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है। चारों बदमाशों पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। एनकाउंटर स्पॉट से 2 अवैध पिस्टल, 2 बाइक और कारतूस बरामद किया गया है।

राज्य के बुलंदशहर में बदमाशों से मुठभेड़ पर खुर्जा CO पूर्णिमा सिंह ने कहा, "16 नवंबर की देर रात खुर्जा नगर पुलिस कसैरू कट के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान 2 बाइक पर सवार 4 लोगों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो अपराधी घायल हो गए। उनकी पहचान अलीगढ़ निवासी राजेंद्र के बेटे अमन और कन्नौज निवासी शाहबू के बेटे गोविंद के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए उनके दो अन्य साथियों की पहचान अलीगढ़ निवासी राजेंद्र के बेटे कन्हैया और कन्नौज निवासी हुकुम सिंह के बेटे शिवम के रूप में हुई है। ये अपराधी कुख्यात अपराधी हैं। ये सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते समय लोगों की जेब काटकर पैसे चुराते हैं। हमने 12,000 रुपये और दो अवैध पिस्तौल और दो बाइक बरामद की हैं। घायलों को इलाज के लिए केंद्रीय चिकित्सा आयोग भेजा गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रतापगढ़ में भी एनकाउंटर

प्रतापगढ़ में हाफ एनकाउंटर कर पुलिस ने 2 बदमाशों को अरेस्ट किया है। एक दर्जन से ज्यादा मामलों में वॉन्टेड बदमाश आदित्य और दीपक को पैर में गोली मारकर पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों बदमाशों के पास से एक पिस्तौल, एक बाइक और कई दस्तावेज जब्त किया गया है। ये बदमाश ज्यादातर बस और रेलवे स्टेशनों पर लोगों को टारगेट करते थे और छिनैती, लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। 

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एएसपी शैलेन्द्र लाल कहते हैं, "कोडोर थाना अंतर्गत नहर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई... दो अपराधी, आदित्य और दीपक, दोनों लखनपुर, उत्तराखंड के निवासी हैं। इन अपराधियों पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और ट्रेन और बस से यात्रा करने वाले निर्दोष यात्रियों को अपना शिकार बना रहे थे... उनके पास से एक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, और उनके पास से पीड़ितों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।"

सीतापुर जिले में भी एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बीच सीतापुर जिले में भी पुलिस ने एनकाउंटर में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल है। 

ये भी पढ़ें- 'पूरी तरह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होता इलेक्शन तो बसपा और सीट जीतती,' बिहार चुनाव पर मायावती ने खड़े किए सवाल

यूपी: गंभीर आरोप! दारोगा ने गैंगरेप पीड़िता के साथ 2 दिन में 5 बार रेप किया, पति को रिहा करने के बदले 50 हजार रिश्वत भी ली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।