यूपी के इटावा रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री के बैग से सरसों का तेल फैल गया। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई। पटरियों के किनारे तक फैले तेल के कारण कई यात्री फिसल गए। यात्रियों को बचाने के लिए गया RPF जवान खुद भी प्लेटफॉर्म पर फिसल गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एक पल के लिए बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई थी।
CCTV में कैद हुई घटना
इस दौरान RPF जवान जे.के. मेजर ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए यात्रियों को गिरने से बचाया। गनीमत रही कि इस बीच ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो-
RPF जवान ने जोखिम उठाकर बचाई जानें
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रेन से उतरते वक्त किसी यात्री का सरसों तेल से भरा कंटेनर गिर गया था, जिससे प्लेटफॉर्म पर तेल फैल गया। घटना के बाद कुछ देर तक यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन प्रशासन ने तुरंत सफाई कर्मियों को बुलाकर प्लेटफॉर्म को साफ कराया। रेलवे अधिकारियों ने जे.के. मेजर की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और साहस ने एक संभावित दुर्घटना को टाल दिया। साथ ही यात्रियों ने भी उनकी बहादुरी के लिए धन्यवाद दिया।
(रिपोर्ट- मोहम्मद फारिक)
यह भी पढ़ें-
ट्रेन के नीचे आने ही वाला था शख्स, तभी देवदूत बनकर पहुंचा रेलकर्मी और बचा ली जान, देखें Video