1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुजफ्फरनगर में शख्स ने चाकू घोंपकर की भाई की हत्या, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

मुजफ्फरनगर में शख्स ने चाकू घोंपकर की भाई की हत्या, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

 Edited By: Avinash Rai
 Published : Jan 21, 2025 09:59 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 09:59 am IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक शख्स ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। दरअसल पारिवारिक विवाद के चलते प्रेमपाल ने कृष्णपाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

Muzaffarnagar man stabbed his brother to death UP police is searching for the accused- India TV Hindi
मुजफ्फरनगर में शख्स ने चाकू घोंपकर की भाई की हत्या Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बतायि कि शाहपुर थाना इलाके के बरवाला गांव में सोमवार रात यह घटना घटी। दरअसल पारिवारिक विवाद के चलते कृष्णपाल की उसके सगे भाई प्रेमपाल ने चाकू मारकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने मंगलवार को इस घटना को लेकर कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बंसल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

भतीजी का रेप करने वाले चाचा को 20 साल की कैद

बता दें कि एक दूसरे मामले में हरियाणा के फरीदाबाद में एक स्थानीय अदालत ने एक शख्स को अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के जुर्म में 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। घटना की जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी। पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमराज मित्तल की अदालत ने दोषी व्यक्ति पर 65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि यह घटना अक्तूबर 2019 की है, जब कक्षा 8 की छात्रा अपने घर पर अकेली थी। अधिवक्ता रवीन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त पीड़िता की मां अपने मायके गई थी और उसका भाई स्कूल गया था और पिता काम पर गए थे।

घर में घुसकर चाचा ने किया रेप

अधिवक्ता ने बताया कि लड़की जब स्कूल से घर लौटी तो उसके घर के पास रहने वाला उसका चाचा घर में घुस गया और उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा। अधिवक्ता के मुताबिक, परवरी 2020 में पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की। जब उसकी मां उसे अस्पताल ले गई तो पता चला कि लड़की गर्भवती है। इसके बाद उसने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। अधिवक्ता ने बताया कि इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।