1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्लेटफॉर्म पर पिलर के पीछे छिपा हुआ था युवक, मेट्रो के आते ही कर बैठा ये काम... नोएडा में ब्लू लाइन की घटना

प्लेटफॉर्म पर पिलर के पीछे छिपा हुआ था युवक, मेट्रो के आते ही कर बैठा ये काम... नोएडा में ब्लू लाइन की घटना

 Published : Jun 09, 2023 01:39 pm IST,  Updated : Jun 09, 2023 01:40 pm IST

पिछले 15 दिनों में ये तीसरा सुसाइड है। इससे पहले सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन पर एक इंजीनियर और गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक छात्र ने मेट्रो के आगे आकर सुसाइड कर लिया था।

noida metro station- India TV Hindi
मेट्रो के आगे छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

नोएडा: नोएडा में सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि युवक पिलर के पीछे छिपा हुआ था और ट्रेन के आते ही वो टैक पर कूद गया। घटना आज सुबह साढ़े सात बजे की है। युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने से मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर मेट्रो कर्मी पहुंचे लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

युवक की उम्र करीब 35 साल बताई गई। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई आईकार्ड ये ऐसा कोई दस्तावेज और सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान कुछ देर के लिए मेट्रो सेवा बाधित हुई जिसे दोबारा से शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें-

बता दें पिछले 15 दिनों में ये तीसरा सुसाइड है। इससे पहले सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन पर एक इंजीनियर और गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक छात्र ने मेट्रो के आगे आकर सुसाइड कर लिया था। इसके साथ ही सेक्टर 15, 16 और एक्वा लाइन के नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर भी आत्महत्या की घटनाएं हो चुकी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट- IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।