1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी आधारकार्ड बनावा रहे थे दो सगे भाई, पुलिस ने अरेस्ट कर भेजा कोर्ट

बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी आधारकार्ड बनावा रहे थे दो सगे भाई, पुलिस ने अरेस्ट कर भेजा कोर्ट

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 15, 2025 01:29 pm IST,  Updated : Feb 15, 2025 01:39 pm IST

पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। अब दोनों आरोपियों से फर्जी आधारकार्ड बनाने के मामले में पूछताछ की जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : META AI

देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी आधारकार्ड बनाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 8 बांग्लादेशी नागरिकों को सलारपुर गांव के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया था। 

जनसुविधा केंद्र पर बना रहे थे फर्जी आधारकार्ड

पुलिस ने कहा कि सभी के पास फर्जी आधारकार्ड थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि बांग्लादेश के रहने वाले लोगों के फर्जी आधारकार्ड सलारपुर के रोशन और नितेश ने अपने जनसुविधा केंद्र पर बनाए थे। जानकारी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों भाई मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

एक ही कमरे में रह रहे थे कई बांग्लादेशी नागरिक

पुलिस ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सलारपुर गांव में एक ही कमरे में काफी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक रह रहे थे। बुधवार रात करीब 12 बजे थाना फेज-दो क्षेत्र के भंगेल में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी उसने तीन लोगों को पकड़ा था और उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सलारपुर गांव से अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ठिकाने के जुगाड़ में रहते हैं अवैध बांग्लादेशी

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत इसके आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी अपने ठिकाने के जुगाड़ में रहते हैं। इसलिए वह स्थानीय लोगों की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाते हैं और किराए पर कमरा लेकर रहते हैं।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।