1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा के कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, भागते-भागते पहुंचे बच्चों के पेरेंट्स

नोएडा के कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, भागते-भागते पहुंचे बच्चों के पेरेंट्स

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 05, 2025 11:06 am IST,  Updated : Feb 05, 2025 11:22 am IST

नोएडा के कई नामचीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में कई नामचीन स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। ई-मेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। उनमें हेरिटेज स्कूल और मयूर स्कूल का नाम शामिल है। स्कूल से बच्चों के पेरेंट्स को इमरजेंसी कॉल किया गया है और सभी बच्चों को घर भेजा जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हालात संभालने में जुटी है।

1 महीने पहले रात 12 बजे आया था स्कूल में मेल

इससे पहले दिसंबर, 2024 को भी नोएडा के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल को देर रात 12 बजे एक ई-मेल आया था। इसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सुबह स्कूल पहुंची प्रधानाचार्य ने जब मेल चेक किया तो बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल पढ़ा। मेल पढ़कर वह घबरा गईं और स्कूल के स्टाफ को बुलाया और मेल के बारे में बताया।

बच्चों को घर भेजा गया

इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने इसके बारे में पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके साथ ही स्कूल पहुंचे बच्चों को वापस घर भेज दिया गया। जो स्कूली वाहन बच्चों को लेकर स्कूल की ओर बढ़ रहे थे, उनके स्टाफ को इसके बारे में बताया गया और वापस बच्चों को घर छुड़वाया गया। इसके बाद स्कूल बंद कर दिया गया था। स्कूल में करीब 2 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला लेकिन इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।