1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा के नामी अस्पताल में बड़ा हादसा, तार टूटने के कारण ऊंचाई से गिरी लिफ्ट; स्टाफ के 4 लोग घायल

नोएडा के नामी अस्पताल में बड़ा हादसा, तार टूटने के कारण ऊंचाई से गिरी लिफ्ट; स्टाफ के 4 लोग घायल

 Published : Nov 02, 2023 07:12 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 07:12 pm IST

गौतमबुद्ध नगर में हर दिन कहीं न कहीं लिफ्ट टूटने और फंसने के मामले आते रहते हैं। अब यहां के एक बड़े अस्पताल में यह हादसा हो गया है।

lift collapse- India TV Hindi
बीते कुछ महीनों के दौरान लिफ्ट में होने वाली दुर्घटनाओं की बाढ़ आ गई है Image Source : FILE PHOTO

नोएडा के सेक्टर-110 में स्थित यथार्थ अस्पताल में एक लिफ्ट गिर जाने से बड़ा हादसा हुआ है। घटना के दौरान लिफ्ट के अंदर चार स्टाफ मौजूद थे। लिफ्ट के टूटने से चारों को चोटें आई हैं। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। घायलों को बाहर निकाला गया है और उनका इलाज चल रहा है।

तार टूटने से लिफ्ट झटके से नीचे गिरी

जानकारी के मुताबिक, फेस-टू थाना क्षेत्र के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में गुरुवार दोपहर एक लिफ्ट टूटकर गिर गई। इस लिफ्ट से सामान ले जाने का काम किया जाता है। घटना के दौरान अस्पताल में काम करने वाले चार लोग मौजूद थे। तार टूटने से लिफ्ट झटके से नीचे गिरी। जानकारी मिलने के बाद फेस-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत यथार्थ हॉस्पिटल में सर्विस लिफ्ट लगभग 8 फुट की ऊंचाई से गिरने के कारण हॉस्पिटल स्टाफ के सिद्धनाथ, सृष्टि श्रीवास्तव, अर्जुन और सुखदेव को चोट आई है जिनका उपचार चल रहा है।

बढ़ते जा रहे लिफ्ट हादसे
बता दें कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बीते कुछ महीनों के दौरान लिफ्ट में होने वाली दुर्घटनाओं की बाढ़ आ गई है। गौतमबुद्ध नगर में हर दिन कहीं न कहीं लिफ्ट टूटने और फंसने के मामले आते रहते हैं। बीते महीने तो लिफ्ट टूटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत तक हो गई थी।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।