1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में बेकाबू जगुआर ने कई लोगों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत; भीड़ ने किया हंगामा

प्रयागराज में बेकाबू जगुआर ने कई लोगों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत; भीड़ ने किया हंगामा

 Reported By: Imran Laeek, Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 19, 2025 06:53 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 06:56 pm IST

यूपी के प्रयागराज जिले में एक बेकाबू जगुआर ने कई लोगों को रौंद दिया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर काबू पाने में जुटी है।

कार ने कई लोगों को रौंदा।- India TV Hindi
कार ने कई लोगों को रौंदा। Image Source : REPORTER INPUT

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू जगुआर कार ने दस लोगों को रौंद दिया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार चालक नशे में था। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और उन्होंने कार में तोड़फोड़ भी कर दी। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। वहीं कार मालिक की पहचान की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने कार में की तोड़फोड़

दरअसल, पूरा मामला प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां के राजरूपपुर इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल, तेज रफ्तार जगुआर कार ने 10 लोगों को रौंद दिया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार में तोड़फोड़ भी कर दी। वहीं घटना के बाद से कार का ड्राइवर भी घायल हो गया। हंगामे के दौरान ड्राइवर कार के अंदर ही बैठा रहा। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान चालक नशे की हालत में था।

हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत

फिलहाल प्रयागराज में हुए इस हादसे में पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की है। इसके अलावा अन्य घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची राजरूपपुर थाना पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। भीड़ भाड़ वाले इलाके में हादसा होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार जगुआर कार ने कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर किसी तरह से काबू पाया। वहीं पुलिस गाड़ी मालिक का पता लगाने में जुटी है। 

यह भी पढ़ें- 

VIDEO: फतेहपुर की पटाखा मार्केट में लगी भीषण आग, 70 दुकानें जलकर खाक; घंटों तक फूटते रहे पटाखे

UPI पेमेंट फेल होने पर घड़ी के बदले दिया समोसा, रेलवे के वेंडर ने किया शर्मनाक काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।